Verification: eefe237ed2c24d7f

आसमान से बरस रही आग से धधक रहा हरियाणा, आसमान से बरस रहे शौले

0 minutes, 13 seconds Read

 Haryana is burning with the fire raining from the sky, flames raining from the sky

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अगले तीन दिन हीट वेव का अलर्ट, गर्मी से बेजुबान भी परेशान, गर्मी के प्रकोप से राहत का इंतजार

27%20HSR%2001
लू के थपेड़ों और आग उगलती गर्मी में जनजीवन प्रभावित की तस्वीरें। 


हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।
हिसार का मौसम : उत्तर भारत में बरस रही प्रचंड गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आसमान से बरसती आग और ज्वालामुखी बनीं सडक़ों पर चलना दूभर हो रहा है। ऊपर से नैतपा का असर भयावह रूप लेने लगा है। मौसन विभाग के अनुसार सोमवार से बुधवार यानी 29 मई तक लू का अलर्ट जारी कर दिया गया है। हिसार व आसपास के कई इलाकों में पानी के लिए लोग परेशान हैं तो वहीं कई जगहों से गर्मी में आग लगने की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। बिजली की मांग बढ़ चुकी है। बीते रविवार को सूरज की तपिश और भीषण लू के थपेड़ों से लोग बेहाल नजर आए। 












मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि फिलहाल गर्मी से अभी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। तापमान में वृद्धि होने से आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। ऐसे में गर्मी लोगों की काफी दिक्कत बढ़ा सकती है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है। सूरज की तपिश और भीषण लू के थपेड़ों से लोग बेहाल नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 साल बाद 29 मई के दिन पारा 49 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। यही नहीं, यह इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। इससे पहले 2015 में इस दिन अधिकतम तापमान 48.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हिसार में भीषण गर्मी इंसानों पर ही नहीं बेजुबानों पर भी कहर बरपा रही है। हीट स्ट्रोक से पशु-पक्षी तनाव में आ रहे हैं।


मौसम विभाग का अलर्ट: 

मौसम विभाग ने कहा कि हिसार का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा है। दिल्ली में नौ साल बाद 29 मई के दिन पारा 49 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा।। यही नहीं, यह इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। इससे पहले 2015 में इस दिन अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।



भीषण लू का दिखेगा असर : 

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में कई इलाकों में भीषण लू चलने का अनुमान है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, हिसार का अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य चार डिग्री अधिक 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आद्र्रता का स्तर 64 फीसदी रहा। गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत.





ये खबरें भी पढ़ें :-

किसान यूनियन की कौन कौन सी चीज होने पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, किसान नेताओं ने कर दिया बड़ा ऐलान ,
हिसार डिपो की समस्याओं पर हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ की बैठक,
हिसार में हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत,
वीके न्यूरो केयर अस्पताल हिसार में लगी आग, एसी का कंप्रेशर फटने से लगी आग, मरीजों और स्टाफ में हड़कंप,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer