Verification: eefe237ed2c24d7f

मतगणना को लेकर तेज हुई प्रशासनिक तैयारियां !Administrative preparations intensified for vote counting

0 minutes, 12 seconds Read

 Administrative preparations intensified for vote counting

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी की तीनों विधानसभा की मतगणना के लिए लगेंगी 48 टेबल : डीसी

ECI


– 72-बावल व 74-रेवाड़ी के लिए 14-14 व 73-कोसली के लिए लगाई जाएंगी 20 टेबल
– मतगणना अधिकारियों-कर्मचारियों को आज दिया जाएगा प्रशिक्षण
– 4 जून को प्रात: 8 बजे से आरंभ होगी मतगणना प्रक्रिया
– प्रत्येक मतगणना टेबल पर नियुक्त रहेगा तीन-तीन कर्मचारियों का स्टाफ
हरियाणा न्यूज/रेवाड़ी: 
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने कहा कि 18वं लोकसभा आम चुनाव की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा भारत चुनाव आयोग व मुख्य निर्वाचन आयोग हरियाणा के दिशा निर्देशानुसार जिला में मंगलवार 4 जून को होने वाली लोकसभा आम चुनाव की मतगणना के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 












उन्होंने बताया कि रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के माध्यम से जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों नामत: 72-बावल, 73-कोसली व 74-रेवाड़ी की मतगणना के लिए टीम का चयन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मतगणना प्रक्रिया के मद्देनजर अधिकारियों व कर्मचारियों को गुरूवार 30 मई को दोपहर 12 बजे जैन पब्लिक स्कूल ऑडिटोरियम में प्रथम मतगणना प्रशिक्षण तथा सोमवार 3 जून को द्वितीय मतगणना प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतगणना टीम में मतगणना ऑब्जर्वर, माइक्रो आब्जर्वर व मतगणना सहायक शामिल होंगे।


काउंटिंग स्टाफ को मतगणना के दिन पता चलेगा कौनी सी टेबल पर देनी है ड्यूटी :
जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया मंगलवार 4 जून को ठीक प्रात: 8 बजे से आरंभ होगी। पूरी मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। उन्होंने बताया कि गुडग़ांव संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 72-बावल व 74-रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना रेवाड़ी के सेक्टर-18 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में तथा रोहतक संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 73-कोसली विधानसभा क्षेत्र की मतगणना सरकुलर रोड़ स्थित जैन पब्लिक स्कूल रेवाड़ी में होगी। 












उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए कुल 48 टेबल लगाई जाएंगी। गुडग़ांव संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 72-बावल व 74-रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 14-14 टेबल तथा रोहतक संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 73-कोसली विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 20 टेबल मतगणना स्थल पर लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक टेबल पर तीन सदस्यों का स्टाफ नियुक्त किया गया है, जिनमें काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग सहायक व काउंटिंग माइक्रो आब्जर्वर शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मतगणना के दिन ही संबंधित स्टाफ को यह जानकारी मिलेगी कि उन्हें कौन सी टेबल पर मतगणना ड्यूटी देनी है। मतगणना के लिए रिजर्व स्टाफ की भी व्यवस्था की गई है।

हांसी में वाटर कूलर की टोंटी टूटी प्राचार्य ने छात्र को पीटा, सरकार द्वारा छुट्टी करने के बावजूद लगाया था स्कूल, हरकतों से बाज नहीं आ रहे निजी स्कूल संचालक , 
रोहतक जिले के टिटौली में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश से जुड़ा हो सकता है मामला,
हिसार में अज्ञात परिस्थितियों में प्रेम प्रसंग में रह रहे युवक की मौत, प्रेमिका पर मामला दर्ज, हांसी में कपड़ों की दुकान पर करता था काम, 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer