Protest against Kangana Ranaut, BKE protested against Kangana Ranaut
सीआईएसएस जवान कुलविंद्र के समर्थन में उतरी बीकेई
![]() |
| कंगना रनौत के खिलाफ प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपते किसान। |
हरियाणा न्यूज/सिरसा : मोहाली एयरपोर्ट पर हुए घटनाक्रम में CISF की जवान कुलविंद्र कौर के खिलाफ की गई एकतरफा कार्रवाई के विरोध में शनिवार को भारतीय किसान एकता संगठन पूरी तरह से उसके समर्थन में उतर आया और सिरसा शहर में जोरदार रोष मार्च निकाला गया। रोष मार्च नेहरू पार्क से शुरू होकर जनता भवन रोड से होते हुए सुभाष चौक, शहीद भगत सिंह चौक, सुरखाब चौक पर आकर संपन्न हुआ। इस दौरान संगठन के प्रदेशाध्यक्ष लखविंद्र सिंह ने बताया कि बीजेपी के नेताओं की फितरत बन चुकी है कि वह किसानों व किसान परिवारों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं।
कंगना रनौत का विवादों के साथ पुराना रिश्ता
कंगना रनौत का विवादों के साथ पुराना रिश्ता है। दूसरी तरफ सीआईएसएफ जवान कुलविंद्र कौर पिछले 16 सालों से अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभा रही हैं। शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट पर 2.5 सालों से उसकी पोस्टिंग है। इतने लंबे समय में एक भी शिकायत उसके खिलाफ नहीं है। फिर कंगना रनौत के साथ ही ऐसा क्यों हुआ, यह भी जानने का विषय है। प्रशासन कुलविंद्र कौर द्वारा मोहाली एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को थप्पड़ मारने की सच्चाई को छिपाकर उसे गलत तरीके से पेश कर रहा है। कंगना रनौत की शुरू से यह आदत रही है कि वह हमेशा भडक़ाऊ बयान देकर समाज में अराजकता फैलाती हैं। उन्होंने कहा कि किसान-मजदूर अपने हकों के लिए संघर्ष करते हैं, उनकी माताओं-बहनों के बारे में अगर अपमानजनक शब्दावली बोली जाती है तो उनका गुस्सा होना स्वाभाविक है।
उन्होंने कहा कि बहादुर किसान की बेटी कुलविंद्र कौर के साथ पूरे देश का किसान खड़ा है। उसके साथ किसी तरह की नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। इस रोष मार्च में बीकेई प्रदेश महासचिव अंग्रेज सिंह कोटली, भिंदा काहलों, गुरजीत मान, अमरीक सिंह बाजवा, नत्था सिंह, गुरलाल भंगू, बेअंत सिंह औलख, गुरजीत सिंह मान, कुलवंत सिंह भंगू, जगमेल सिंह, दिलबाग सिंह, सरपंच मोरीवाला, सुक्खा दंदीवाल, महावीर गोदारा, नत्था सिंह, दलवारा सिंह रघुआना, सुखपाल सिंह रघुआना, नछत्तर सिंह चकेरियां, जगदीश स्वामी सहित अनेक गांवों के किसान उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें: –
हिसार पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, पुलिस पूछताछ में आरोपित ने किया चौंकाने वाले खुलासे,
इंडिया गठबंधन ने नीतिश कुमार को किया पीएम ऑफर, नीतिश कुमार ने एनडीए में कर दिया खेला ?
नारनौंद में लगी आग, धुएं का गुबार देखकर आसपास के गांव के लोगों में भी मचा हड़कंप, शुक्रवार देर शाम लगी आग, आसपास के मकानों को किया खाली, पास में है एक धार्मिक स्थल ,
तिलियार लेक रोहतक के कर्मचारियों से मारपीट, मामला दर्ज ,
मोबाइल फोन छीनने के मामले में महम चौबीसी के अलग-अलग गांव के दो गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर, हिसार जेल प्रोडक्शन वारंट पर,
जसिया गांव में बिजली कर्मचारियों को काम करने से रोका, तीन पर मामला दर्ज,
बालक गांव से भैंस, सातरोड़ व हिसार से बाइक तो शाहपुर गांव में भी चोरी,