Teenager found hanging from noose in Gurukul Kheda, panic in the village
हरियाणा न्यूज जींद : उचाना थाना क्षेत्र के गांव गुरुकुल खेड़ा राजकीय स्कूल के कमरे में रखी जिम वेट मशीन के ढांचे पर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर किशोर लटका मिलने से गांव में हडकंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही उचाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुकुल खेड़ा निवासी अंकुश (14) का शव शनिवार को गांव के राजकीय स्कूल के कमरे में बने जिम की वेट मशीन के ढांचे पर संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जब तक उसे फंदे से नीचे उतारा जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि शनिवार को स्कूल की छुट्टी थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व हैल्पर स्कूल में मौजूद थी। कमरे में जिम का सामान होने के कारण उन्होंने ज्यादा ध्यान नही दिया। बताया जाता है कि अंकुश घर से गुस्से में आया था। कुछ समय के बाद उसकी नानी तथा मौसी भी अंकुश का पीछा करती हुई स्कूल में पहुंच गई थी।
उन्होंने ही अंकुश को फांसी के फंदे से उतारा। दोनों द्वारा शोर मचाए जाने में अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर उचाना थाना पवन कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और हालातों का जायजा लेकर शव को नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचा। मृतक दसवीं कक्षा का छात्र था। उचाना थाना पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
उचाना थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि उन्होंने हर एंगल से मामले को जांचा था। किशोर घर से गुस्से में आया था। फांसी के फंदे से भी परिजनों ने ही उतारा था। मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
Latest News Haryana :-
ड्यूटी में कोताही बरतने पर हिसार जिले के 57 बीएलओ को ईसी का नोटिस, होगी सख्त कार्रवाई,
रोहतक में नहरी पानी को लेकर भिड़े दो गांव के ग्रामीण, एक दूसरे पर कस्सी से हमला,
महम शहर के लोग पीने के पानी की बूंद बूंद के लिए तरसे, सप्ताह भर से सप्लाई नहीं,
नारनौंद क्षेत्र की नहर में डूबा युवक, छुट्टी के दिन दोस्तों के साथ नहर पर गया था नहाने,
Jind News Hindi: जींद में ईंट पत्थर व लाठी डंडों से हमला कर हत्या, कई घायल, आसन गांव में व्यक्ति की हत्या,
जवाहर नवोदय विद्यालय में लगी भयंकर आग, रिकॉर्ड व लाखों का सामान जला,
नारनौंद क्षेत्र के गांव में लाखों की नगदी चोरी, खेत से घर आया किसान तो चोर लगा चुके थे घर में सेंध,