Haryanvi artist Naveen Naru arrested in rape case
हरियाणा न्यूज हांसी : हरियाणवी कलाकार नवीन नारू को दुष्कर्म के मामले में हांसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस दौरान उससे ब्रेजा कार बरामद की गई।
हरियाणवी कलाकार नवीन नारू को शाम को गिरफ्तार किया गया। दुष्कर्म के मामले में उस पर पैसे के गबन को लेकर आरोप लगे थे। इस मामले में पुलिस द्वारा बैंक खातों की डिटेल ली गई है। पुलिस का कहना है कि बैंक खातों की डिटेल में लेन देन का पता लगा है। इस मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है।
बता दें कि 18 दिन पहले शहर के एक क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन वर्ष पहले वह नवीन नारू के संपर्क में आयी थी। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। बीते तीन वर्षों से उसके साथ ऐसा करता रहा। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले में महिला पुलिस को शिकायत दी। महिला पुलिस ने उसके बयान के आधार पर हरियाणवी कलाकार नवीन नारू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
राहगिरि में देता था प्रस्तुति
नवीन नारू अक्सर पुलिस के राहगिरि कार्यक्रम में भी प्रस्तुति देता रहा। हरियाणवी गानों में सपना चौधरी के साथ भी काम कर चुके हैं। उनके कई गाने हिट भी हुए थे।
दुष्कर्म के से गिरफ्तार किया गया था। उसे जेल भेज दिया है। नारू से ब्रेजा कार बरामद की है। पैसे के लेनदेन के मामले की जांच की जा रही है। – रविंद्र सांगवान, डीएसपी