CM Manohar Lal reached ETTIVF, income will increase by improving the breed of animals
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रांगण में स्थापित गोवंश भ्रूण प्रत्यारोपण प्रयोगशाला ( ईटीटीआईवीएफ ) का दौरा किया
हरियाणा न्यूज हिसार : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रांगण में स्थापित गोवंश भ्रूण प्रत्यारोपण प्रयोगशाला (ईटीटीआईवीएफ) का दौरा कर यहां चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। गौरतलब है कि राष्ट्रीय गोकुल मिशन का मुख्य उद्देश्य कृत्रिम गर्भाधान व अन्य तकनीकों के माध्यम से गोवंश की नस्ल सुधार करना है, ताकि पशुपालकों की आमदनी को बढ़ाया जा सके। योजना के तहत पुश चिकित्सा, टीकाकरण, पशुधन बीमा, आहार संतुलन, दुग्ध रिकॉर्ड, प्रजनन प्रबंधन व राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार किया जाता है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पशु चिकित्सकों का आह्वान किया कि वे पशुपालकों की आमदनी को बढ़ाने की दिशा में आधुनिकतम तकनीकों के माध्यम से ऐसी नस्ल तैयार करें, जिनकी दुग्ध क्षमता अधिक हो। प्रदेश में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिये और दूध के उत्पादन को बढ़ाने के लिए नई योजनाएं चलाई जा रही हैं। राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत वैज्ञानिक विधि से स्वदेशी गायों के संरक्षण और नस्ल के विकास को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों ने बताया कि यहां दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए स्वदेशी दुधारू पशुओं की आनुवंशिक संरचना में सुधार करने के लिए नस्ल सुधार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कार्यक्रम के तहत मानवीय आईवीएफ प्रणाली की तरह ही पशुओं के तहत अधिक दूध देने वाली गायों के अंडाणुओं को इनक्यूबेटर में रखा जाता है और इसके बाद सरोगेट मदर के गर्भाशय में भ्रूण प्रत्यारोपित किया जाता है। इससे देसी गाय की नस्ल में भी सुधार होता है और गाय से अधिक दूध मिलता है। मुख्यमंत्री को इस दौरान गौवंश भ्रूण प्रत्यारोपण प्रयोगशाला की जानकारी के साथ-साथ परिसर में इस तकनीक से तैयार गोवंश भी दिखाए गए। गौवंश भू्रण प्रत्यारोपण प्रयोगशाला (ईटीटीआईवीएफ) को नस्ल सुधार के लिए 5 करोड़ 83 लाख रुपये का वित पोषण भी दिया गया है।
इस अवसर पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री जयप्रकाश दलाल, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता, सांसद बृजेंद्र सिंह, बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग, हिसार मंडलायुक्त गीता भारती, हिसार रेंज के एडीजीपी श्रीकांत जाधव, उपायुक्त उत्तम सिंह, पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, जिला नगर आयुक्त प्रदीप दहिया, लुवास के कुलपति डॉ विनोद कुमार वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशा खेदड़, श्री निवास गोयल, चेयरमैन सोनू सिहाग, पूर्व मेयर गौतम सरदाना, पूर्व मंत्री प्रो. छत्रपाल, अतिरिक्त उपायुक्त नीरज, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक विवेक कालिया, एचएसएएमबी के जोनल एडमिनिस्ट्रेटर विकास यादव, हिसार के एसडीएम जयवीर यादव, पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू, मीडिया को-ऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, जिला परिषद सीईओ अश्वीर नैन, प्रवीन पोपली, कृष्ण बिश्नोई, रवि सैनी, सीनियर डिप्टी मेयर अनिल मानी, सरोज सिहाग, धर्मवीर रतेरिया सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ये खबरें भी पढ़ें :-
Haryana News Today : हरियाणा को मिली 2024 करोड़ रुपये की मनोहर सौगात
हिसार जिले में मकान को ताला तोड़कर आस्ट्रेलियन डॉलर, नकदी व आभूषण चोरी
हिसार में नवजात बच्चे का सिर व धड़ मिलने से फैली सनसनी
Jind News Today : जींद में ASI 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू
