Case of attempted murder registered against former minister Subhash Goyal in Hansi, accused of transferring property by forging partner’s signature
हरियाणा न्यूज/हांसी: पूर्व मंत्री सुभाष गोयल पर हांसी शहर थाने में हत्या प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता रामनिवास अग्रवाल ने शिकायत में बताया है कि 1976 में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) का डीलर बन गया और मैसर्स हरियाणा आटो सर्विस नामक पेट्रोल पंप का प्रबंध साझेदार बन गया। उसने लाभ का हिस्सा दो मूक साझेदारों सुदेश लांबा तथा पूर्व विधायक सुभाष चंद गोयल को 1987 तक दिया। रामनिवास ने आरोप लगाए हैं कि 1987 में एक अन्य व्यक्ति की सहायता से बंदूक के बल पर सफेद कागज पर उसके हस्ताक्षर करवाए। जिसके बाद उसे पेट्रोल पंप पर आने से रोका गया। उन्होंने बताया कि 1988 में स्टैंप पेपर पर उसके और उसके पार्टनर के फर्जी हस्ताक्षर कर डीड तैयार करवाई गई और उसकी पार्टनरशिप खत्म कर दी थी और 1987 में उसने पुलिस को भी शिकायत दी थी। परंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
अग्रवाल ने बताया कि जब सुभाष गोयल 2005 में मंत्री बना था उस समय सुभाष गोयल ने पेट्रोल पंप अपने नाम करवा लिया। पुलिस ने पूर्व मंत्री के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि 2022 में इस बारे अनिल विज को शिकायत दी गई थी। विज ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद उसने राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट को लिखा था। जिस पर कोर्ट ने कार्रवाई के लिए एसपी को लिखा था। जिस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब उन्होंने इस वर्ष हांसी कोर्ट में अर्जी लगाई थी जिस के आधार पर अब पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मुझ पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं हैं। जिस प्रापर्टी का जिक्र किया जा रहा है वह प्रापर्टी मेरी है। दो कोर्ट का फैसला भी हमारे हक में आया है और अभी भी यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। में इस मामले में कानूनी कार्रवाई करूंगा। – सुभाष गोयल, पूर्व मंत्री।
ये भी पढ़ें:-
45 साल के व्यक्ति ने 19 साल की लड़की से की कोर्ट मैरिज, अब मामला पहुंचा पुलिस थाने ,
Hansi News : हांसी के नजदीकी गांव में नाली रोकने को लेकर विवाद, महिला व उसकी सास के साथ मारपीट,
नारनौंद में महिला ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, जींद जिले के गांव में था मृतका का मायका ,
इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार: नायडू ने उड़ाई मोदी की नींद; नीतिश कुमार व नायडू ने छोड़ा NDA का साथ,
बेरी में हादसा : हरियाणा रोड़वेज और ट्रक की टक्कर, कई सवारियां घायल, ट्रक चालक की मौत,
जींद में डबल मर्डर : पति-पत्नी की तेजधार हथियार से काटकर हत्या, बेटी पर भी वार,
