Interesting football match between Hisar Police and villagers
हरियाणा न्यूज हिसार : यूथ एंगेजमेंट कार्यक्रम के तहत मंगाली चौकी पुलिस ने खेलो को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए मंगाली आकलान और मंगाली झारा दोनो गावों की टीमों के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन किया। जिसमे मंगाली आकलान की टीम विजयी हुई।
चौकी प्रभारी एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि खेल फुटबॉल मैच के दौरान ग्रामीण युवाओं नशे के खिआफ और सड़क सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए यातायात नियमों की जानकारी दी गई। नाबालिग बच्चों को बालिग होने तक वाहन नही चलाने हेतु बताया जाएगा। नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए नशे से दूर रहने तथा गांव और आस-पास नशे से सम्बंधित सामान बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने हेतु प्रोत्साहित किया। मैच के उपरांत पुलिस ने खिलाड़ीयो के उत्साहवर्धन के रिफर्शमेंट करवाया गया। इसी तरह से अगले रविवार को मगाली चौकी पुलिस द्वारा गांव की लड़कियों का बैडमिंटन का मैच आयोजित करवाया जाएगा।