Elderly man dies after car overturns in Jhajjar, son seriously injured
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो |
हरियाणा न्यूज झज्जर : हरियाणा के झज्जर भिवानी मार्ग पर गांव धौड़ के पास एक कार संतुलन बिगड़ जाने से रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
![]() |
| सड़क हादसे के बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए। |
जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद निवासी अमरपाल सेवा से रिटायर्ड फौजी था और वो अपने बेटे देवेंद्र के साथ कर में सवार होकर फरीदाबाद से झज्जर के रास्ते भिवानी अपने किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही वह गांव धौड़ के पास पहुंचे तो अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पलट गई। कार के पलटने से अमरपाल और उसका बेटा देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों और राहगीरों ने दोनों को बड़ी मुश्किल से कार से बाहर निकाल और झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने 80 वर्षीय अमरपाल को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके बेटे देवेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
![]() |
| जय दादा खेड़ा क्रिकेट प्रतियोगिता नारनौंद |
हादसे की सूचना मिलते ही दुजाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को साइड में करवाकर अमरपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।
मृतक अमरपाल के चार बेटे और दो बेटियां हैं। अमरपाल पहले फौज में बताया जाता है जो की रिटायरमेंट होने के बाद अपने ही बेटों के साथ घर पर रहकर कुछ कार्य कर लेता था। इस संबंध में जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी और मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी तो घटनास्थल पर पहुंचे। इस हादसे में रिटायर्ड फौजी अमरपाल की मौत हो गई जबकि उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने देवेंद्र के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
ये खबरें भी पढ़ें :-
जींद जिले के गांव में दो पक्षों के बीच चली गोलियां : गली से जा रही तीन महिलाओं को लगे छरें
घरों के बाहर बिजली के मीटर निकलने को लेकर हैबतपुर में ग्रामीणों ने किया विरोध, एसडीओ को लिखा पत्र
हिसार में दुकानदार और पुलिस कर्मी खुलेआम सड़क पर भिड़े ; विडियो वायरल
मिट्टी उठाने वालों का प्रदर्शन : पुरानी कहावत अनतोली मिट्टी हुई….
प्रेमी कृष्ण पर तेजधार हथियार से हमला, प्रेमिका के घर में पड़ा मिला शव, प्रेमिका फरार
















