Verification: eefe237ed2c24d7f

Wine Shop Robbery Case: शराब ठेका लूट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में खुलासा

0 minutes, 6 seconds Read

Wine shop robbery case update Talwandi Rana Hisar News       

हिसार शराब ठेके पर लूट की वारदात का खुलासा   

Hisar News: स्पेशल स्टाफ हिसार की टीम ने गांव तलवंडी राणा स्थित शराब ठेके पर लूट की वारदात ( Wine shop robbery case ) में संलिप्त तीन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। जबकि उनका एक साथी अब तक भी पुलिस की गर्भ से बाहर है। ‌ पुलिस रिमांड के बाद तीनों आरोपितों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तलवंडी राणा शराब ठेके पर लूट

मामले के जांच अधिकारी उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर 25/26 मार्च 2026 की रात गांव तलवंडी राणा शराब ठेके पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में ठेके पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत गांव कनोह निवासी रंजन सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी।

हिसार में नगदी व शराब की बोतलें लूटी

शिकायत के अनुसार, रात के समय दो युवक ठेके के मुख्य गेट की कुंडी तोड़कर अंदर घुस गए और उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने गल्ले से लगभग 2,500 रुपये की नकदी, 2-3 शराब की बोतलें तथा एक गैस सिलेंडर लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

शिकायत के आधार पर थाना सदर हिसार में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान स्पेशल स्टाफ ने उक्त तीनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।  ( Hisar Ki Taaja News )

झज्जर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

हिसार स्पेशल स्टाफ टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किशनगढ़ कॉलोनी, महम निवासी कुलदीप व अनिल, तथा शिवपुरी कॉलोनी, नरवाना निवासी राजीव कुमार के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को झज्जर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया।

रिमांड अवधि के दौरान आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शराब ठेके पर लूट के मामले में शामिल चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer