Verification: eefe237ed2c24d7f

Robbery Case Update: फास्ट फूड रेहड़ी संचालक से लूट मामले में खुलासा

0 minutes, 7 seconds Read

Breakthrough in fast-food cart vendor robbery case update

Hisar News: हिसार पुलिस ने फास्ट फूड रेहड़ी संचालक से लूट मामले में खुलासा ( Hisar Robbery case update ) कर दिया है। आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर मोबाइल फोन छीन लिया था और मौके से भाग गए थे। अर्बन स्टेट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई बाइक को भी उसके कब्जे से बरामद किया है जबकि उसका एक अन्य साथी अब तक भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

 

जांच अधिकारी एएसआई रविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर डीसी कॉलोनी मोड़ के पास एक फास्ट फूड रेहड़ी संचालक से मोबाइल फोन छीन लिया था और मौके से फरार हो गए थे। ( Hisar Ki Taaja News )

इस संबंध में अर्बन एस्टेट-2 निवासी कपिल ने शिकायत दी थी कि 19 जून 2026 की रात वह अपना कार्य समाप्त कर अपने स्टाफ के साथ घर जा रहा था। जब वह डीसी कॉलोनी मोड़ के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। ( Haryana Robbery case update )

शिकायत के आधार पर थाना अर्बन एस्टेट में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्रांति नगर, हिसार निवासी ऋतिक बाबू (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ उपरांत न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि मामले में फरार दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer