---Advertisement---

Barwala News: बरवाला चोरी का खुलासा; बाइक सवार चोर काबू, फतेहाबाद का चोर पुलिस रिमांड पर

Follow Us
---Advertisement---

Barwala Theft of cash and jewelry solved   

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Barwala News: पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हिसार सीआईए टीम ने वार्ड नंबर 12, बरवाला स्थित एक मकान में हुई नकदी एवं आभूषण चोरी के मामले में आरोपी सतनाम सिंह निवासी गांव रान खेड़ी, जिला फतेहाबाद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एएसआई मांगे राम ने बताया कि सुरेंद्र सिंह निवासी वार्ड नंबर 6, बरवाला ने 19 जून 2026 को थाना बरवाला में शिकायत दी थी कि उसके घर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 40 हजार रुपये नकद, सोने का मंगलसूत्र तथा सोने की बालियां चोरी कर ली गई हैं।

 

बाइक सवार चोर गिरफ्तार 

शिकायत के आधार पर थाना बरवाला में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी एवं गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। ( Hisar News Today )

पुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि चोरी किए गए सामान की बरामदगी एवं मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer