---Advertisement---

International Yoga Day: हरियाणा के 6500 गांव में बनाई जाएंगी योग शालाएं, 1121 के लिए जगह चिन्हित

Follow Us
---Advertisement---

International Yoga Day 2026 narnaund News

Narnaund News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ( international yoga day ) के अवसर पर स्थानीय अनाज मंडी परिसर में उपमंडल स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। विधायक विनोद भयाना ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की व अध्यक्षता एसडीएम विकास यादव ने की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी,कर्मचारी, स्कूलों के शिक्षक, विद्यार्थी, योग प्रशिक्षक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विनोद भयाना ने कहा कि यह बड़े गर्व का विषय है कि आज हम एक ऐसे योग उत्सव के लिए एकत्रित हुए हैं, जो केवल शरीर को ही नहीं बल्कि मन और आत्मा को भी एक सूत्र में जोड़ता है। योग भारत की प्राचीन और अनमोल परंपरा का ऐसा उपहार है, जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है।

 

 


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में योग को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ( international yoga day in Haryana ) पूरे देश के साथ-साथ हरियाणा में भी राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर मनाया जा रहा है। योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाकर हमारे भीतर जागरूकता उत्पन्न करता है और बदलते परिवेश में शरीर को अनुकूल बनाने की क्षमता प्रदान करता है।


विधायक ने बताया कि हरियाणा सरकार ने योग को बढ़ावा देने के लिए ‘हरियाणा योग आयोग’ का गठन किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के 6500 गांवों में व्यायामशालाएं स्थापित की जा रही हैं। प्रथम चरण में 1121 स्थानों की पहचान की जा चुकी है, जिनमें से 998 व्यायामशालाएं स्थापित हो चुकी हैं और इनमें 852 आयुष योग सहायक अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रखी गई है। योग किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति के लिए लाभकारी है। यदि हम आज से ही योग को अपने जीवन का हिस्सा बना लें, तो बढ़ती उम्र के साथ भी हम शारीरिक रूप से सक्रिय, मानसिक रूप से सजग और पूरी तरह स्वस्थ रह सकते हैं।

 


विधायक विनोद भयाना ने कहा कि योग हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यह बुजुर्गों और नई पीढ़ी दोनों के लिए स्वस्थ और लंबी आयु का आधार है। हमारे बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके स्वास्थ्य की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने योग-युक्त, नशा-मुक्त हरियाणा का संदेश देकर समाज को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया गया।


अपने संबोधन के अंत में विधायक ने नागरिकों से अपील की कि योग को केवल एक दिन का आयोजन न समझें, बल्कि इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि यदि हम स्वयं स्वस्थ रहेंगे और अपने परिवार तथा समाज को भी निरोगी बनाने में योगदान देंगे, तभी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वास्तविक उद्देश्य पूरा होगा।


कार्यक्रम के दौरान योग विशेषज्ञों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास करवाया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे।

विधायक विनोद भयाना ने योग साधकों के साथ योगिक क्रियाएं की। उन्होंने विद्यार्थियों तथा बुजुर्गों को सम्मानित भी किया। योग कार्यक्रम में पहुंचने पर एसडीएम विकास यादव ने मुख्य अतिथि विधायक विनोद भयाना का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन शमशेर लोहान, मा. उदय सिंह लोहान, नीलम जांगड़ा, डीएसपी देवेंद्र नैन, सुरेश एम सी ,जयवीर माजरा ,नरेश वर्मा विनोद सैनी, नवीन ठाकुर सुभाष यादव, विधायक के निजी सचिव रवि अरोड़ा तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer