---Advertisement---

Narnaund News: नारनौंद से दो भैंस चोरी, पशु बाड़े का ताला तोड़कर पशु चोरी,मामला दर्ज

Follow Us
---Advertisement---

Two buffaloes stolen from Narnaund News

Narnaund News: हांसी जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव में अज्ञात चोर एक पशु बाड़े में घुस गए और पशु बाड़े के अंदर बंधी हुई दो भैंसों को चोरी करके मौके से फरार हो गए। भैंस चोरी की वरदाता तब पता चला जब पशुपालक सुबह अपनी भैंसों को संभालने के लिए गया तो ताले टूटे हुए मिले और उसके अन्य पशु खुले घूम रहे थे। पुलिस ने पशुपालक की शिकायत पर भैंस चोरी करने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कोथ खुर्द से भैंस चोरी

मिर्चपुर पुलिस चौकी मैं दी शिकायत में गांव कोथ खुर्द निवासी राकेश ने बताया कि वह अपने पशुओं को पशु बाड़े में बांधता है। जब वह 20 जून की सुबह अपने पशु बाड़े में पहुंचा तो पशु बाड़े के गेट पर लगा ताला खुला हुआ मिला। जब उसने अंदर जाकर देखा तो पशु बाड़े के अंदर बंधी हुई उसकी दो भैंस गायब मिली, जबकि अन्य पशु खुले हुए मिले। पशुपालक ने बताया कि उसने तुरंत ही अपनी भैंस चोरी होने की सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी। ( Hansi News Today )

सूचना मिलते ही डायलॉग दोबारा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर चोरी की इस वारदात की सूचना मिर्चपुर पुलिस चौकी में दी। पशुपालक राकेश पुत्र सुरेश कुमार की शिकायत पर नारनौंद थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ भैंस चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश के लिए उनके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगालने में लगी हुई है। लेकिन 2 दिन बीत जाने के बावजूद भी अज्ञात भैंस चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। ( Latest News Today )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer