---Advertisement---

Police Encounter: कांग्रेस विधायक के कार्यालय पर फायरिंग करने वाले बदमाश का एनकाउंटर

Follow Us
---Advertisement---

Police encounter Rohtak Haryana Congress MLA office firing case

Rohtak News Today: हरियाणा कांग्रेस विधायक के कार्यालय पर फायरिंग करने वाले बदमाश का सीआईए पुलिस में एनकाउंटर ( police encounter) कर दिया है इस पुलिस एनकाउंटर में बदमाश के पांव में गोली लगी है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश सुमित और छोटा समैणिया का गुर्गा बताया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महम विधायक बलराम डांगी के कार्यालय पर फायरिंग

 

मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा के रोहतक जिले के महम विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बलराम डांगी के कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले को सुलझाने के लिए रोहतक सीआईए पुलिस सहित 8 टीमें लगातार बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी। ‌ पुलिस को सूचना मिली कि एक बदमाश लाखनमाजरा से खरकड़ा रोड पर राजा वाली गौहर के पास खड़ा है। सीआईए पुलिस टीम दुर्बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया।

रोहतक पुलिस एनकाउंटर

पुलिस को देखते ही बदमाशी भगाने का प्रयास किया और बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी।  पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए बदमाश के पांव को निशाना बनाया और उसे गोली मार दी। पुलिस की गोली बदमाश के पांव में लगी जिससे वह जमीन पर गिर गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए बदमाश को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस एनकाउंटर में पकड़े गए बदमाश की पहचान

पुलिस एनकाउंटर में पकड़े गए बदमाश की पहचान अमन के रूप में हुई है जो सुमित उर्फ छोटा सैमणिया का गुर्गा बताया जा रहा है। गैंगस्टर सुमित उर्फ छोटा सैमणिया पर शराब ठेके पर फायरिंग करने का आप है और इस मामले में वह गिरफ्तार किया जा चुका है लेकिन फरवरी 2026 में वह हरिद्वार जाने के बहाने विदेश भाग गया था और वहीं से बैठकर अपनी गैंग को ऑपरेट कर रहा है।

 

इस संबंध में सीआईए इंचार्ज कुलदीप से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि महल के विधायक बलराम डांगी के कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को काबू किया गया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने फायरिंग कर दी थी जिसके जवाब भी कार्रवाई करते हो पुलिस ने फायरिंग की और उसके पांव में गोली मारकर काबू कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम में लगातार छापेमारी कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer