---Advertisement---

NEET Exam Centres: नीट यूजी परीक्षा को लेकर तैयारियों का लिया जायजा, DC व SP ने जांची सुरक्षा व्यवस्था

Follow Us
---Advertisement---

DC visited Neet exam centres Hisar News


हिसार जिला में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त महेंद्र पाल ने शनिवार को परीक्षा केंद्रों ( NEET Exam Centres ) का निरीक्षण किया। सभी 15 परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षा सम्पन्न करवाने के लिए जरूरी निर्देश दिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

नीट परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा


Hisar DC उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के साथ ( NEET UG Exam Centres Hisar ) परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए सुबह 11 बजे से प्रवेश आरंभ हो जाएगा। परीक्षा केंद्रों के अधीक्षक को जैमर, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, लडक़े व लड़कियों की अलग-अलग लाइन लगवाकर एंट्री करवाने और बायोमैट्रिक जांच उपरांत परीक्षा केंद्रों तक भेजने की हिदायत दी गई।

 

हिसार जिला उपायुक्त ने स्वयं सीसीटीवी कैमरों की जांच की। परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति और अनुशासन बनाए रखने के लिए अनावश्यक भीड़ इकट्ठा न होने देने के निर्देश दिए। अभ्यर्थियों के साथ आने वाले अभिभावकों के लिए परीक्षा केंद्रों के समीप ही बैठने और पेयजल इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित के निर्देश दिए गए।

नीट परीक्षा केंद्रों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित

उपायुक्त महेंद्र पाल ने बताया कि नीट-यूजी परीक्षा को लेकर रोडवेज़ ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष बसों के प्रबंध किए हैं। 15 परीक्षा केंद्रों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित करते हुए विशेष बस सेवाएं संचालित की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने और वापस आने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने के साथ-साथ परीक्षा समाप्ति के बाद शाम सवा 5 बजे से 7 बजे तक उन्हें वापस लाने की व्यवस्था की गई है।

हिसार में नीट परीक्षा केंद्र

उन्होंने बताया कि गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वुमेन, गुरु दक्ष पॉलिटेक्निक, आर्मी पब्लिक स्कूल मिलिट्री स्टेशन हिसार, पीएम श्री केवी हिसार कैंट, गवर्नमेंट कॉलेज स्थित पीजी एंड कॉमर्स ब्लॉक तथा सावित्री बाई फुले ब्लॉक, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर व कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस, कैंपस स्कूल, पीएम श्री जीएसएसएस गंगवा, गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल गंगवा, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल जहाजपुल तथा जीएसएसएस पटेल नगर केंद्रों के लिए यह व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer