Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana Sports News : कबड्डी व वालीबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

0 minutes, 21 seconds Read

Haryana Sports News: Players showed their strength in Kabaddi and Volleyball

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
खेलों में दम दिखाते खिलाड़ी। 

हरियाणा न्यूज भिवानी: जिला पुलिस ने खेलो भिवानी कार्यक्रम के तहत गांव घंघाला में कबड्डी, शूटिंग व वालीबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसका शुभारंभ उप पुलिस अधीक्षक जयभगवान ने खिलाड़ियों से परिचय करते हुए किया। जिला पुलिस की खेलो भिवानी मुहिम में गांवों के युवा बढ़कर भाग ले रहे हैं।

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के द्वारा पूरे प्रदेश में युवाओं को खेलों के लिए प्रोत्साहित कर व उन्हें नशे से दूर रखने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। जो इसी अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के नेतृत्व में अभियान को लगातार सफल बनाने व अधिक से अधिक युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

 अभियान के तहत को जिला के गांव घंघाला में कबड्डी, शूटिंग, वालीबाल की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। पुलिस विभाग की तरफ से कराई गई प्रतियोगिता का मकसद युवाओं में नशे व सामाजिक बुराइयों को दूर करके उनका ध्यान खेलों की तरफ आकर्षित करना है। प्रतियोगिता का शुभारंभ अभियान के नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक जय भगवान ने किया। उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसमें लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

प्रतियोगिता में गांव बुद्धशैली, खरकड़ी, घंघाला बड़वा व झुपा की टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। पुलिस विभाग के द्वारा ऐसी प्रतियोगिताओं का करवाने का मकसद खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना व उनके खेल में निखार लाना है। पुलिस विभाग ने घंघाला सेवा समिति क्लब के साथ मिलकर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। पुलिस अधिकारी व कर्मचारी के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

नोट : हरियाणा न्यूज के लिए प्रत्येक सेंटर से रिपोर्टर चाहिए, संपर्क करें 9896344320 Surender Sodhi 

 हरियाणा न्यूज पर खबर प्रकाशित करवाने के लिए मेल करें :-  sunilkohar@gmail.com

या व्हाट्सएप करें : 7015156567

Haryana News WhatsApp group link 

group link 

WhatsApp channel link ko follow kre

Link 

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Haryana crime news today: मां का हत्यारा बेटा गिरफ्तार; पुलिस पूछताछ में बेटे ने हत्या के पीछे बताई ये वजह

हांसी, नारनौंद व बरवाला के 20 गांव होंगे विकास कार्य, लगे टेंडर

Haryana Fog Becomes Accident News : कोहरा बना जानलेवा : छह हादसों में चार की मौत, चार घायल 

हरियाणा में आप नेता गिरफ्तार 

हिसार की ताजा खबर हिसार 

Haryana News Today : जींद पानीपत मार्ग पर सड़क हादसा ; सड़क हादसे में हिसार जिले के व्यक्ति की मौत

Jind news Hindi : जींद जिले की धड़ौली गौशाला में बवाल; गौशाला में मिले गोवंश के कंकाल, गो सेवकों ने किया हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात

Haryana politics News : Hooda and SRK ; क्या हरियाणा काग्रेस गुटबाजी के चक्रव्यूह से बाहर निकल पाएगी? क्या SRK की जोड़ी यात्रा में दिखा पाएगी ताकत ?

Weather update in Haryana-punjab : मौसम विभाग का रेड अलर्ट; हरियाणा पंजाब में हाड़ कंपाने वाली ठंड, घने कोहरे ने रोकी रफ्तार 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer