Verification: eefe237ed2c24d7f

Hansi News Today: इलाके के विकास में मिल का पत्थर साबित होगी हांसी -महम- रोहतक रेल लाइन: विधायक विनोद भयाना

0 minutes, 10 seconds Read
भाजपा सरकार बनने के बाद युवा नौकरियों के लिए नेताओं के चक्कर काटने की बजाय कोचिंग सेंटर में ले रहे प्रशिक्षण विधायक: विनोद भयाना
हरियाणा न्यूज हांसी : विधायक विनोद भयाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रेवाड़ी से हांसी महम रोहतक रेल लाइन का लोकार्पण कर दिया है। यह रेलवे लाइन इलाके की उन्नति में मिल का पत्थर साबित होगी। रोजगार तथा  रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे वही यात्रियों को भी सुगम, सुरक्षित व सस्ती यात्रा की सुविघा मुहैया होगी।
   विधायक भयाना शुक्रवार को स्थानीय एस डी महिला महाविद्यालय के सभागार में आयोजित विकसित भारत विकसित हरियाणा के अंतर्गत आयोजित हल्का स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित विशाल जन समूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 9770 करोड रुपए की लागत  6 बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास कर हरियाणा प्रदेश को बड़ी सौगात दी है। इनमें 890 करोड रुपए की लागत से बनी हांसी महम रोहतक रेलवे लाइन भी शामिल है। रेलवे लाइन के बनने से लोगों के लिए रोजगार तथा स्वरोजगार के नए-नए बेशुमार अवसर उपलब्ध होंगे। इलाके के लोग पिछले एक दशक से इस रेल लाइन के बनने का सपना देख रहे थे, जो आज हकीकत में बदल गया है।
    विधायक ने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार ने गरीब, बेरोजगार, युवाओं ,किसानों तथा वंचित लोगों के उत्थान के लिए अनेक सराहनीय कदम उठाए हैं। देश व हरियाणा प्रदेश में भाजपा सरकार बनने से पहले युवा नौकरियों के लिए नेताओं के घरों के चक्कर काटते थे लेकिन अब वही युवा कोचिंग सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसका मतलब युवाओं में नई आशाओं एवं उत्साह का संसार हुआ है, जो प्रदेश में हो रही व्यवस्था परिवर्तन की ओर साफ इशारा कर रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए आयुष्मान भारत  व चिरायु जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं लागू की है। उन्होंने अपने संबोधन में एक-एक कर अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लोगों का आह्वान किया कि सभी पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान अदा करें।
उन्होंने कहा कि हांसी हल्के की उन्नति को लेकर लगातार सकारात्मक प्रयास किया जा रहे हैं। हर क्षेत्र में विकास कार्य करवा कर लोगों को  अधिक से अधिक सुविधाएं माहिया करवाने का काम किया जा रहा है। केवल मात्र जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न विकास कार्यों पर लगभग 300 करोड रुपए की धनराशि खर्च की जा चुकी है। इसके अलावा अनेक विकास परियोजनाओं पर जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। कई नई सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है और सुधारीकरण का कार्य भी हो रहा है। लगभग 19 सड़कों का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा। इन विकास कार्यों के लिए लगभग 27 करोड रुपए की राशि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा स्वीकृत भी कर दी गई है। रेवाड़ी में आयोजित विकसित भारत विकसित हरियाणा कार्यक्रम सीधा प्रसारण किया गया।
18 लोगों की बनी बुढ़ापा पेंशन, विधायक ने  बुजुर्गों को सौंपे वृद्धावस्था सम्मान भत्ता प्रमाण पत्र: कार्यक्रम में लोगों को केंद्र तथा हरियाणा सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजना की जानकारी देने तथा उनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए कई विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टार लगाई गई। जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा 18 लोगों की वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन बनाई गई। इन सभी लोगों को विधायक ने वृद्धावस्था सम्मान भत्ता प्रमाण पत्र सोंपे। एस महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
नई रेलवे लाइन से पहली रेलगाड़ी पहुंची हांसी, विधायक विनोद भयाना सहित हजारों लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया रेलगाड़ी का स्वागत: नवनिर्मित रोहतक – हांसी रेल लाइन से पहली रेलगाड़ी रोहतक से चलकर हांसी रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां पहले से मौजूद विधायक विनोद भयाना पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर सहित हजारों लोगों ने पुष्प वर्षा कर रेलगाड़ी का स्वागत किया। जैसे ही रेलगाड़ी रेलवे स्टेशन पहुंची पूरा रेलवे स्टेशन परिसर भारत माता के जय कारों से गुंजायमान हुआ।
इस अवसर पर एसडीएम मोहित महराणा, नगर परिषद के अध्यक्ष प्रवीण एलाहाबादी, भाजपा के जिला महामंत्री धर्मवीर रतेरिया, दिनेश भूटानी, अशोक ठकराल, अशोक कनौजिया,  विधायक विनोद भयाना के पुत्र साहिल भयाना, महाविद्यालय के प्राचार्य सुरेश कुमार गुप्ता, गुलशन मजोका , प्रेम वर्मा राजमल वर्मा, तनुज खुराना, अजय भारद्वाज, सोनू जागड़ा, पुनीत मदान सुरजीत यादव, पार्षद बलवान, पार्षद प्रवीण वाल्मीकि, पार्षद दुलीचंद, जन स्वास्थ्य विभाग की कार्यकारी अभियंता कंचन वर्मा, नगर परिषद के ई ओ राजाराम,एस ई पी ओ नवीन मलिक अनेक गांवों के सरपंच भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी तथा लगभग सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Haryana News WhatsApp group

Haryana Breaking News Today 

आस्ट्रेलिया वर्क वीजा कैसे लगवाएं और वर्क वीजा के नाम पर ठगी से कैसे बचें

इंटरनेट बंद करके व्यापारियों और आम जनता को नुकसान पहुंचा रही सरकार  

Under Bharat Bandh: भारत बंद के तहत हिसार के टोल पर धरना प्रदर्शन करवाया टोल फ्री 

हरियाणा के किसानों का बड़ा ऐलान , 16 फरवरी से हरियाणा के किसानों का ऐलान

किसान आंदोलन पार्ट 2 : किसानों ने तीसरे दिन रोकी रेल, टोल नाके करवाए फ्री, सरकार व किसानों के बीच तीसरे दौर की वार्ता में क्या होगा समाधान

Jind News Today: उचाना के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer