Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार में जजपा को बड़ा झटका : पार्टी के बड़े नेता सहित अनेक जजपा को अलविदा कह भाजपा में शामिल

0 minutes, 27 seconds Read

 Big blow to JJP in Hisar: Many including senior party leaders say goodbye to JJP and join BJP

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दलबीर धीरणवास के नेतृत्व में जेजेपी के अनेक पदाधिकारी भाजपा में हुए शामिल

हरियाणा न्यूज टूडे / सुनील कोहाड़। 

हिसार की ताजा खबर :जननायक जनता पार्टी (Jjp) को आज उस समय बड़ा झटका लगा है।  पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य दलबीर धीरणवास के नेतृत्व में अनेक पदाधिकारियों ने भाजपा ( BJP में शामिल होने की घोषणा की। सुशीला भवन में भाजपा प्रत्याशी ( BJP candidate in Hisar Lok sabha election 2024 ) रणजीत सिंह चौटाला के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( Haryana CM Nayab Singh Sainiऔर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सभी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई और उनको पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिए जाने का आश्वासन दिया। 







दलबीर धीरणवास ने कहा कि आज वो अपने पुराने घर में लौट आए हैं और उनको घर में वापस लौटने पर काफी खुशी महसूस हो रही है। उल्लेखनीय है कि दलबीर धीरणवास 2005 में आदमपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं। दलबीर धीरणवास वर्ष 2011 में भारतीय जनता पार्टी को छोडक़र इनेलो ( INLD ) में शामिल हुए थे। इसके बाद जननायक जनता पार्टी ( Jjp  ) के गठन के बाद वो इनेलो को छोडक़र डा. अजय चौटाला परिवार के साथ आ गए थे। उनको हिसार जिला व नलवा हलका में डॉ. अजय चौटाला परिवार के निकट माना जाता था।


दलबीर धीरणवास के साथ भाजपा ( BJP ) में शामिल होने पूर्व हलका प्रधान नलवा अनूप धनखड़, नलवा हलका उपप्रधान भीम ज्याणी, नलवा हलका उपप्रधान उमेद सिंह, नलवा हलका उपप्रधान मुकेश झाझडिय़ा हिंदवान, नलवा हलका सचिव सुल्तान सिंह पूनिया, नलवा हलका महासचिव बलराज जाखड़, नलवा हलका सहसचिव कुलदीप मिचू, युवा मोर्चा के जिला सचिव सुनील उर्फ सोनू धीरणवास, युवा मोर्चा के पूर्व जिला सचिव रणवीर उर्फ रंगी कुहाड़, बीसी सैल के पूर्व नलवा हलका प्रधान महेंद्र सिंह अग्रोहिया, सैनिक प्रकोष्ठ के हलका प्रधान सुरेंद्र फौजी, एससी सैल के पूर्व हलका प्रधान नफे सिंह देवा, बीसी सैल के नलवा हलका के प्रधान धर्मपाल, अनिल, जोन प्रभारी धर्म सिंह कस्वां, मनजीत ख्यालिया, रणधीर धीरणवास, संदीप झाझडिय़ा, सुरजीत झाझडिय़ा प्रमुख हैं।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer