Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana Accident News जींद में रोड़वेज बस और कार की टक्कर; सड़क हादसे में महिला की मौत, तीन घायल

0 minutes, 23 seconds Read

Haryana Accident News Roadways bus and car collide in Jind; Woman dies, three injured in road accident.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जींद सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार।

हरियाणा न्यूज टूडे, जींद : दिल्ली पटियाला नेशनल हाईवे पर शनिवार की देर शाम नरवाना के नजदीकी गांव डूमरखां के पास हरियाणा रोडवेज और एक कार के बीच टक्कर हो गई है। इस भीषण सड़क हादसे में हिसार जिले की एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया दिया। वहीं बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई और कार के परखच्चे उड़ गए। 

दिल्ली पटियाला हाइवे पर गांव डूमरखां के पास सड़क से उतरी हरियाणा रोडवेज की बस।

मिली जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के गांव खरक पुनिया निवासी जगबीर अपनी पत्नी के साथ कार में सवार होकर कहीं पर जा रहा था कि जैसे ही वह जींद पटियाला ने हवाई हुए पर नरवाना क्षेत्र के गांव डूमरखा के पास पहुंचा तो रोडवेज बस के साथ कार की टक्कर हो गई है। रोडवेज बस और कार के बीच टक्कर इतनी भयानक थी कि कर के प्रकट से उड़ गए और रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियां में उतर गई। हाईवे से गुजर रहे हो और ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे में घायलों को उपचार के लिए उचाना और नरवाना के अस्पतालों में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने गांव खड़क पूनिया निवासी जगबीर की पत्नी को मृत घोषित कर दिया। जबकि जगबीर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

इस सड़क हादसे में बस में सवार उचाना क्षेत्र के नजदीकी गांव मखंड निवासी दर्शना व कृष्णा भी घायल हो गई। लेकिन गनीमत ये रही कि बस में सवार किसी भी यात्री को गंभीर चोटें नहीं आई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नरवाना के सरकारी अस्पताल के शव गृह में शव को रखवा दिया। पुलिस मामले की जनता से जांच करने में जुटी हुई है।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्जसुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर 
Hansi News : फंदे पर लटका मिला किशोर, गांव की ही लड़की को लिखा था लव लेटर

Haryana News Today: रिश्तेदारी में आए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बुआ के बेटे व बहू के खिलाफ मामला दर्ज

Haryana political News : युवा नेत्री सोनिया दुहन ने भाजपा पर साधा निशाना
सतरोल खाप के चबूतरे से ऐलान : हर गांव की दिल्ली में बनेगी झोपड़ी
Rohtak News Today 
Haryana News Today,
Palwal News Today 
Haryana results, 
Hisar News Today : बनभौरी एसबीआई बैंक मैनेजर पर धोखाधड़ी का आरोप : नारनौंद क्षेत्र के किसान ने एसबीआई  मैनेजर पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप
 Hisar News TodayHansi News Today , 
नारनौंद हल्के के गांव में ग्रामीणों ने अस्पताल पर जड़ा ताला

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer