---Advertisement---

जींद की जाट धर्मशाला से हरियाणा सरपंच एसोसिएशन का ऐलान, भाजपा सरकार को अल्टीमेटम, इसका साथ देने वाली पार्टी का विरोध करेंगे सरपंच

Follow Us
---Advertisement---

Haryana Sarpanch Association announced from Jind Jat Dharamshala, ultimatum to BJP government

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जो पार्टी पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली का देगी साथ उसका भी होगा विरोध 

हरियाणा न्यूज/जींद : शुक्रवार को जींद की जाट धर्मशाला में हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के सभी जिला पदाधिकारी और ब्लॉक पदाधिकारी की एक अहम बैठक हुई और सभी साथियों से विचार लेकर कुछ आगामी फैसला लिए गए। जिसमें गांव बचाओ देहात बचाओ आंदोलन के तहत 7 जुलाई तक का समय बीजेपी सरकार को सरपंच एसोसिएशन द्वारा दिया गया। अगर 7 जुलाई तक पंचायतों को अधिकार नही दिये जाते तो 7 जुलाई को दोबारा मीटिंग बुलाकर आगे आने-वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ कड़े फैसले लिए जाएंगे और उसी दिन एक बहुत बड़ी जनसभा का ऐलान व स्थान और तारीख ऐलान किया जाएगा। 

दूसरा पूर्व में रहे पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली जिन्होंने पूरे हरियाणा की पंचायतों को अपमानित करने का काम किया और पंचायतों के लिए तरह-तरह के शब्दों का जैसे उसने सरपंचों को चोर, लगेंडे आदि शब्दो का एक PTC चैनल पर बोलने का काम किया। जिससे पूरे हरियाणा की पंचायतों के स्वभिमान को ठेस पहुँची और जो पैसे के घमण्ड में हर पार्टी की टिकट लाने का दावा करता हैं ऐसे अंहकारी व्यक्ति को जो भी पार्टी विधानसभा चुनाव में टिकट देने का काम करेगी उस पार्टी का साथ हरियाणा सरपंच एसोसिएशन का कोई भी साथी उस पार्टी का साथ नहीं देगा और उस पार्टी का विरोध किया जाएगा।

 कांग्रेस पार्टी के नेताओ से चुनाव घोषणा पत्र में अपनी सभी मांगे डलवाने के बारे में बात की जाएगी और हरियाणा सरपंच एसोसिएशन का दावा हैं कि जीतेंगे गांव जीतेंगे हरियाणा। जिस पार्टी साथ हरियाणा सरपंच  एसोसिएशन देगी वही पार्टी विधानसभा में सरकार बनाएगी। 

इस मौके पर रणबीर सिंह समैण प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा सरपंच एसोसिएशन, सुधीर बवाना, प्रेस प्रवक्ता, इसम सिंह जाम्बा, महासचिव हरियाणा, राकेश,जिलाध्यक्ष सोनीपत,  राजेश जागलान, जिलाध्यक्ष पानीपत, जय भगवान, ब्लॉक उप-प्रधान भिवानी, अनूप कंडेला, उप-प्रधान जींद व सभी ब्लॉकों के प्रधान आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें :-

हरियाणा के लोगों के लिए खास है  रिलीज हुई फिल्म पंजाबी फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी,

हरियाणा में अब विवाह पंजीकरण करवाना हुआ आसान, जाने गांव व शहर के कौन-कौन से कर्मचारी व अधिकारी कर सकते हैं विवाह पंजीकरण ,

UIDAI free Aadhar Card update : फिर बढ़ाई फ्री में आधार अपडेट करने की डेडलाइन , जाने कब तक कर सकते हैं फ्री आधार कार्ड अपडेट ,
जींद हाइवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, युवक गंभीर, रसमक्रिया में शामिल होकर वापस जा रहे थे घर
जींद में सरसौद-बिचपड़ी के चार लोगों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज
म्हारे मंडेरे पे बोले ऐ टटीरी,जै मेरे छोरी होजा ! Hey Tittiri said on my doorstep, come become my daughter
झुलसा रहा जून, AC कुलर सब हुए फेल, राहत की उम्मीद अभी बाकी, एक सप्ताह बाद राहत की उम्मीद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer