Verification: eefe237ed2c24d7f

Jind Accident: चाबरी टोल के पास हादसा, बस से उतरते ही कार ने कुचला, सड़क हादसे में युवक की मौत

0 minutes, 3 seconds Read

Jind Accident News in Hindi

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चाबरी टोल के पास बस से उतरते ही कार ने युवक को कुचला

हरियाणा न्यूज टूडे। जींद में नेशनल हाईवे 352-ए पर चाबरी टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बस से उतरे युवक को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, जिसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल जींद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के साथी के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jind Accident News: सफीदों तहसील के गांव कलावती निवासी देवेन्द्र कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह सफीदों में जिग्नस फार्मा नाम से कंपनी चलाते हैं। उनके गांव का ही 29 वर्षीय दीपेंद्र उनकी कंपनी के साथ-साथ करनाल की एक फार्मास्युटिकल कंपनी में भी काम करता था।

9 अगस्त की शाम देवेन्द्र अपने साथी दीपेंद्र को अपने साथ गांव कलावती ले जाने के लिए एनएच 352-ए पर चाबरी टोल के पास खड़ा था। इसी दौरान दीपेंद्र जींद से गोहाना की तरफ जाने वाली एक प्राइवेट बस से आया। जैसे ही बस रुकी और दीपेंद्र बस से नीचे उतरा, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार सफेद रंग की एक कार ने लापरवाही से चलाते हुए उसे सीधी टक्कर मार दी थी।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer