---Advertisement---

नारनौंद क्षेत्र की नहर में मिला शव, चीका में डूबे व्यक्ति का मिला शव

Follow Us
---Advertisement---

Dead body found in the canal of Narnaund area, dead body of person drowned in Cheeka found

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

व्यक्ति की पहचान कर पुलिस ने की इतफकिया कार्यवाही 

हरियाणा न्यूज/नारनौंद : हिसार जिले के नारनौंद थाना क्षेत्र के सौथा गांव के पास नहर में एक व्यक्ति का शव मिला। नारनौंद पुलिस ने शव को पहचान के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया था। मृतक व्यक्ति की पहचान कैथल जिले के चीका के गांव बदसुई निवासी सतबीर के रूप में हुई है। नारनौंद पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस द्वारा मृतक के बेटे के बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई अमल में लाई गई है। 
               गांव बदसुई निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी के साथ जुते की दुकान पर काम करता है। उसका पिता 60 वर्षीय सतबीर उर्फ भीरा 31 मई को मेरे पास जुते की दुकान पर आया था और शुगर की दवाई लाने के लिये मेरे से पैसे लेकर चला गया था। उसके बाद शाम को जब मैं घर पर गया तो मेरे पिता तब तक भी घर नहीं लौटे थे। उन्होंने उसके पिता को काफी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने एक जून को कैथल जिले के चिका थाना में उसके पिता की गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके बाद आज उनको व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव सौथा गांव के पास नहर में मिला है।
 नारनौंद पुलिस ने उसके शव को पहचान के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया हुआ है। रविवार को वह अपने परिजनों सहित हांसी के नागरिक अस्पताल में पहुंचा तो शव उसके पिता सतबीर का ही था। उन्होंने अपने सत्र पर यह तसल्ली कर ली है कि मेरे पिता सतबीर सिरसा ब्रांच नहर मे नहाने के लिये गये थे जो वहां पर अचानक पैर फिसलने के कारण नहर में गिरकर डूबने के कारण मेरा पिता कि मृत्यु हुई है। जिसमे किसी का कोई कसूर नही है।

GJU Admission Start 2024-25 : जीजेयू में अंडर ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट सहित इन कोर्सों में शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Murder: बुजुर्ग महिला की ईंट मारकर हत्या, टोटका करने को लेकर विवाद, ईंट और रॉड से घर पर हमला

July 16, 2026

SPA Center: कैथल में स्पा सेंटर पर पुलिस रेड, 6 महिलाएं काबू, एक महिला बच्चे सहित गलत काम करने आई

July 16, 2026

Jind Traffic Advisory: पीएम मोदी की रैली के चलते 17 जुलाई को जींद में बड़े ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से गुजरना रहेगा प्रतिबंध

July 16, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer