---Advertisement---

सांसद बनने के अगले ही दिन शैलजा ने साधा भाजपा पर निशाना : भाजपा के झूठ से जनता जागी

Follow Us
---Advertisement---

Sirsa MP Selja targeted BJP

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अब अगली तैयारी, हरियाणा की बारी, कांग्रेस की बनेगी सरकार : कुमारी सैलजा

कुमारी शैलजा, सांसद सिरसा लोकसभा।

सबको साथ लेकर समस्याओं का समाधान कर विकास को दी जाएगी प्राथमिकता

हरियाणा न्यूज/सिरसा : सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की विजयी सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है हमारी अगली तैयारी हरियाणा की बारी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाते हुए खुद की सरकार बनाएगी, प्रदेश की जनता ने भी कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। खुद को मिली प्रचंड जीत के लिए उन्होंने संसदीय क्षेत्र की जनता, पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे शुक्रगुजार है कि उन्हें इतना प्यार, मान-सम्मान, सहयोग और समर्थन मिला।
कुमारी सैलजा ने सिरसा संसदीय सीट पर मिली प्रचंड जीत के बाद कहा कि वे शुक्रगुजार है कि सिरसा सीट की जनता की, मेरी पार्टी और पार्टी हाईकमान की, शुक्रगुजार है पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों की जिन्होंने पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए दिन रात एक किया। वे शुक्रगुजार है पार्टी नेतृत्व का खासकर मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी का जिन्होंने उन्हें सिरसा सीट से चुनाव लड़ने का मौका दिया।
 वे शुक्रगुजार है प्रियंका गांधी का जिन्होंने उनके लिए सिरसा में ऐतिहासिक रोड शो कर उनको शक्ति प्रदान की। उनका कहना है कि देश और प्रदेश की जनता भाजपा के झूठ से परेशान हो चुकी थी, भाजपा एक के बाद एक नया झूठ बोल रही थी, हर झूठ को छिपाने के लिए दस झूठ का सहारा लिया जाता था, देश में बदलाव की बयार बह रही थी। कहीं संविधान बदलने की बात कही जा रही थी तो कही मंगलसूत्र को लेकर अनाप शनाप बयान देकर महिलाओं का अपमान किया जा रहा था। इतना ही नहीं सच को छिपाने के लिए मीडिया पर दबाव बनाया गया, लोगों तक गलत खबरे पहुंचाई गई पर सिरसा और देश की जनता ने भाजपा के झूठ का जवाब वोट से चोट करके दिया, साथ ही भाजपा को आइना भी दिखाया कि झूठ के पैर ज्यादा लंबे नहीं होते।
देश की जनता ने भाजपा के विरोध में मतदान कर देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का काम किया है। वे शुक्र गुजार है विरोधियों का जिनके झूठ से जनता नींद से जागी और उसने वोट से पलटवार किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जनता ने पहले उनके पिता चौ. दलबीर सिंह को अपना आशीर्वाद दिया और वे चार बार सांसद रहे, दो बार यहां से उन्हें जनता का प्यार मिला और सांसद बनाया, तीसरी बार सांसद बनाकर जनता ने जता दिया कि वे सैलजा को कितना प्यार करती है, सिरसा सैलजा का घर-परिवार है। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें जिताकर अपनी जिम्मेदारी निभा दी है अब जिम्मेदारी निभाने की बारी उनकी है। सबसे पहले विकास को गलत दिशा में ले जाने की प्रक्रिया में सुधार किया जाएगा और सभी को साथ लेकर उनके क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा और उनके क्षेत्र में विकास कार्यो को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि ये चुनाव को संपन्न हुआ, चुनाव नतीजा बदलाव का संकेत दे गया। कांग्रेस हरियाणा की राजनीति में बदलाव लेकर आएगी, चार माह बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। हमने भी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि अगली तैयारी, हरियाणा की बारी, कांग्रेस की बनेगी प्रदेश में सरकार हमारी। उन्होंने कहा कि उनकी जीत की इबारत लिखने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा और सदैव जनता, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सदैव ऋणी रहूंगी।

ये भी पढ़ें:-

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

जनक खाप सम्मेलन: हिसार में जुटे खाप प्रतिनिधि, लिए अहम फैसले

February 1, 2026

Hisar Khap Panchayat: कोहाड़ नांगल जाट्टान गौत्र का दो दिवसीय सम्मेलन 31 को हिसार में, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

January 30, 2026

Narnaund News : कृषि मंत्री पहुंचे राखी गढ़ी; बोले – आदि बद्री से सिरसा के ओटू हेड तक सरस्वती नदी के पुनर्जीवन के प्रयास

January 22, 2026

Haryana Breaking News: राखीगढ़ी महोत्सव का रंगारंग समापन; खेलों का परिणाम घोषित

December 28, 2025

सिंधुघाटी-सरस्वती सभ्यता की विरासत और इतिहास, हड़प्पा सभ्यता पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखा बच्चों का उत्साह, Hansi News Today

December 28, 2025

हाईकोर्ट की न्यायधीश अल्का सरिन पहुंची राखीगढ़ी: हड़प्पा सभ्यता के रहस्य जाने; Narnaund News Live

December 27, 2025

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer