---Advertisement---

Hansi News :एकलव्य स्पोर्टस स्कूल के छात्रों ने जीते  6 स्वर्ण पदक, हांसी ब्लॉक स्तरीय खेलों में बनाया दबदबा

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Hansi News : Eklavya Sports School students won 6 gold medals, dominated Hansi block level games

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हरियाणा न्यूज हांसी : हरियाणा के सबसे बड़े गांव सिसाय में शिक्षा की अलख जगाए हुए एकलव्य स्पोर्टस स्कूल के छात्र शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। हांसी ब्लॉक स्तरीय खेलों में एथलेटिक्स में एकलव्य स्पोर्टस स्कूल सिसाय के छात्रों ने 6 स्वर्ण पदक हासिल कर ग्रामीण क्षेत्र के दबदबे को कायम रखा है।
एकलव्य स्पोर्टस स्कूल सिसाय के प्रिंसिपल प्रवीण सिंह ने बताया कि हांसी खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में एकलव्य स्कूल के छात्र रोहित ने जेवेलिन और शॉटपुट में स्वर्ण पदक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। वहीं 3 हजार मीटर दौड़ में विक्रम, 600 मीटर दौड़ में राहुल, 400 और 800 मीटर दौड़ में स्कूल के छात्र साहिल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। छात्रों की इस उपलब्धी पर पूरे स्कूल के साथ साथ गांव में भी खुशी का माहौल बना हुआ है।
छात्रों की इस उपलब्धी पर स्कूल के निदेशक बलवान सिंह ने सभी विजेता व प्रतिभागी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि ब्लॉक स्तरीय खेलों से ही भविष्य के दरवाजे खुलते हैं। आज ग्रामीण अंचल के छात्रों ने भी ये साबित कर दिया है कि शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र के छात्र आज भी प्रतिभावान हैं। उन्होंने छात्रों की इस उपलब्धी का श्रेय विजेता छात्रों, कोच और स्कूल के अध्यापकों को दिया । जिसकी बदौल्त ये परिणाम आए। छात्रों की उपलब्धी अन्य छात्रों के जीवन में एक नई प्रेरणा के साथ साथ नई ऊर्जा को पैदा करेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा मौसम समाचार: बारिश ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, 10 दिन में सबसे ज्यादा बारिश; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

August 11, 2026

रोहतक में मिला पानीपत के व्यक्ति का शव: जेएलएन नहर से शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

August 10, 2026

Breaking News Hisar: हिसार पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाश काबू, अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में बिहार के बदमाश सहित दो घायल

August 9, 2026
Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

August 8, 2026

Hisar News: गंगवा फ्लाईओवर के पास अवैध पिस्तौल सहित जींद का बदमाश काबू, पुलिस रिमांड में उगलेगा राज

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer