---Advertisement---

हांसी में हादसा, गांव जाने वाली बस के इंतजार में खड़े बच्चे को माता-पिता की आंखों के सामने गाड़ी ने कुचला

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Accident in Hansi, child waiting for bus to the village was crushed by vehicle in front of his parents’ eyes – Hansi bhiwani Road accident

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana News Today : हांसी से खरीदारी कर गांव जाने के लिए बस स्टैंड पर अपने माता-पिता के साथ खड़े 7 वर्षीय बच्चे को एक गाड़ी ने कुचल दिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में देकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह मौसम में रखवा दिया। शुक्रवार को पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

गांव जीता खेड़ी निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वीरवार को वह अपनी पत्नी दर्शन और 7 वर्षीय बेटे पुनीत के साथ हांसी शहर में खरीदारी करने के लिए आया हुआ था। बाजार का काम निपटाना के बाद वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ गांव जाने के लिए भिवानी जाने वाली बस में सवार हो गया और अपने गांव के बस स्टैंड पर उतर गया। गांव जीता खेड़ी के बस स्टैंड पर उतरकर वह गांव जाने वाली बस का इंतजार करने लगा इसी दौरान उसका बेटा पुनीत उनसे कुछ ही दूरी पर खड़ा हुआ था कि तेज रफ्तार से एक गाड़ी आई और पुनीत को टक्कर मारते हुए गाड़ी के पहिए पुनीत के ऊपर से गुजर गए।

सुरेंद्र ने बताया कि उसने ग्रामीणों की मदद से तुरंत ही पुनीत को उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अज्ञात वाहन चालक अपनी गाड़ी को घटनास्थल पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही बवानी खेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस ने सुरेंद्र के बयान पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शुक्रवार को पुनीत केशव का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Bhiwani News in Hindi: भिवानी कोर्ट फायरिंग मामला, हथियार सप्लायर गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में खुलेंगे राज

August 12, 2026

हरियाणा मौसम समाचार: बारिश ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, 10 दिन में सबसे ज्यादा बारिश; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

August 11, 2026

रोहतक में मिला पानीपत के व्यक्ति का शव: जेएलएन नहर से शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

August 10, 2026

Breaking News Hisar: हिसार पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाश काबू, अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में बिहार के बदमाश सहित दो घायल

August 9, 2026
Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

August 8, 2026

Hisar News: गंगवा फ्लाईओवर के पास अवैध पिस्तौल सहित जींद का बदमाश काबू, पुलिस रिमांड में उगलेगा राज

August 8, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer