Verification: eefe237ed2c24d7f

जस्सी पेटवाड़ मेटेंगे कांग्रेस का 52 साल का सुखा, कांग्रेस की नारनौंद रैली में भीड़ देखकर विरोधियों के छूटे पसीने

0 minutes, 7 seconds Read

Jassi Petwar will end Congress’ 52-year drought, opponents are sweating after seeing the crowd at Congress’ Narnaund rally – Haryana assembly election

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Narnaund News : भले ही नारनौंद और उकलाना विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी ने टिकट देने में देरी कर दी हो लेकिन आखरी समय में पार्टी के आला नेताओं ने छक्का मार कर इन दोनों ही विधानसभा सीटों से मजबूत उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने का काम किया है। नारनौंद विधानसभा सीट पर जब कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का ऐलान किया तो हलके के लोगों में जोश भर गया और लोग ट्रैक्टर व अन्य साधन लेकर नारनौंद की तरफ कूच कर गए।

नारनौंद हल्के में इतनी भीड़ कई नेता पैसों में भी नहीं जुटा पाते उससे डबल भीड़ जस्सी पेटवाड़ के कांग्रेस की टिकट लेकर आने पर अपने आप जुट गई। हलके के लोगों का कहना है कि का 52 सालों के रिकॉर्ड को जस्सी पेटवाड़ तोड़कर कांग्रेस के सुखे को मिटाने का काम करेंगे। क्योंकि इस बार नारायण हल्के में ही नहीं पूरे प्रदेश में भाजपा के खिलाफ लहर चल रही है और नारनौंद में जस्सी पेटवाड़ की मेहनत इस बार रंग लाती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस समर्थकों के जोश को देखकर भाजपा प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु और उनके समर्थकों में मायूसी देखने को मिल रही है।

जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि मैं 13 सालों में जो मेहनत की है और जो कमाई की है वह हलके के लोगों का प्यार ही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता भाजपा की जन्म विरोधी नीतियों से तंग है और वह पिछले 10 सालों से भाजपा की चक्की में पीसने को मजबूर है लेकिन इस बार नारनौंद भी नहीं हरियाणा की जनता ने भाजपा को सबक सिखाने का मन बना लिया है और वह वोट की चोट से भाजपा पर वार करेंगे। उन्होंने कहा कि हलके के लोगों को बरगलाने के लिए कोई रिश्तेदारों को लेकर आएगा तो कोई पैसे के दम पर चुनाव जीतने की नाकाम कोशिश करेगा लेकिन आप लोगों को इसी तरह मजबूती के साथ खड़े रहना है।

जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि वह चुनाव नहीं बल्कि हल्के की जनता चुनाव लड़ रही है और बुजुर्ग इस इलेक्शन की कमान अपने हाथों में लेकर हम युवाओं से जो भी काम लेंगे हम उसे कभी भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की टिकट एक को ही मिलनी थी लेकिन आवेदन 23 लोगों ने किया था और अब वह बाकी 22 बचे नेताओं के पास जाकर अपने लिए समर्थन मांगेंगे। जस्सी पेटवाड़ के साथ स्टेज पर रणदीप लोहान सुरेश ढ़ांडा, वजीर ढ़ाडा सहित अनेक नेता पहुंचे।
हलके के लोगों के प्यार की वजह से ही मुझे मजबूती मिली और पार्टी ने इसी मजबूती के देखते हुए प्रत्याशी बनाया। यह टिकट मेरी नहीं बल्कि हलके के लोगों की है। वह अपना चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़े।

कांग्रेस प्रत्याशी जस्सी पेटवाड़ ने नामांकन करने के बाद कस्बे की अनाज मंडी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा की पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताते हुए यह जिम्मेवारी दी है मेरा विश्वास हलके के लोग हैं वह इस चुनाव को अपना चुनाव समझकर मतदान तक दिन-रात मेहनत करें तभी हम मंजिल तक पहुंच पाएंगे। कांग्रेस पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया गया है। अब समय आ गया है। भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करने का पिछले 10 वर्ष के शासन के दौरान भाजपा ने किसान व मजदूर को कर्ज में होने का काम किया है। कर्मचारी भी आए दिन सड़कों पर मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। सरपंचोंपर लाठी चार्ज किया और पहलवानों को दिल्ली में घसीटने का काम किया अब प्रदेश की जनता वोट की चोट से अपना बदला लेगी। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सभी वर्गों के लिए अनेक योजनाएं बनाकर सीधा लाभ पहुंचाने का काम किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने लोगों को कागजों के जंजाल में उलझा कर रखा। लोगों को कागजों के जंजाल से निकालकर पहले जो प्रक्रिया होती थी वही लागू की जाएगी। गरीबों को प्लाट दिए जाएंगे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer