---Advertisement---

निसिंग कैथल रोड़ पर हादसा : कार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, ट्रैक्टर और ट्रक के बीच फंसी कार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Accident on Nissing Kaithal Road: and Tractor hits car, car stuck between tractor and truck

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टक्कर के बाद ट्रक व ट्राली के बीच फंसी पुलिसकर्मी की कार

Haryana News Today : निसिंग कैथल रोड़ पर वीरवार को एक पुलिसकर्मी की कार में ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गया। हादसे में कार ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली के बीच फंस गई। जिसे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।‌

वीरवार सुबह ड्यूटी पर मधुबन जा रहे एक पुलिसकर्मी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा सड़क पर अवैध रूप से खड़े ट्रक के कारण हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बस्तली निवासी पुलिसकर्मी जसमेर सिंह कार में सवार होकर मधुबन में ट्रेनिंग की ड्यूटी पर जा रहा था। सड़क पर पहले से धान से भरा ट्रक खड़ा था। एक ट्रैक्टर-ट्राली भी करनाल की तरफ जा रही थी। जैसे ही एएसआई ने ट्रक के पीछे कार को रोका तो ट्राली की साइड लगने से कार ट्रक व ट्राली के बीच में फंसकर रगड़ी गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि चालक बाल बाल बचा। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रोडवेज बस की कार से भिड़ंत

Haryana News Today : राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान Karnal के सामने वीरवार देर शाम को तरावड़ी की तरफ से करनाल आ रही एक कार और रोडवेज बस की आपस में साइड लग गई। कार में एक परिवार सवार था। कार सवार को चोट आई है। कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। बस व कार चालक ने कहा कि शाम के समय एनडीआरआइ के सामने एक लेन को बंद कर दिया जाता है। इसके चलते हाईवे के सभी वाहनों को एक लेन से गुजरना पड़ता है। इसी कारण लगातार हादसे हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एनडीआरआइ के लिए एक लेन को शाम के समय केवल सैर करने के लिए प्रयोग किया जाता है। लोगों के सैर करने के लिए हाईवे की लेन बंद करके अन्य वाहन चालकों व लोगों की जान को खतरे में डाला जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Murder: बुजुर्ग महिला की ईंट मारकर हत्या, टोटका करने को लेकर विवाद, ईंट और रॉड से घर पर हमला

July 16, 2026

SPA Center: कैथल में स्पा सेंटर पर पुलिस रेड, 6 महिलाएं काबू, एक महिला बच्चे सहित गलत काम करने आई

July 16, 2026

Jind Traffic Advisory: पीएम मोदी की रैली के चलते 17 जुलाई को जींद में बड़े ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से गुजरना रहेगा प्रतिबंध

July 16, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer