Hisar News: Girl missing from village near Hansi, girl had gone to meet her married sister
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Haryana News Today: हांसी के नजदीकी गांव से एक युवती अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती करीब एक सप्ताह पहले घर से अपनी शादीशुदा बहन से मिलने जाने की बात कह कर घर से बाहर गई थी कि वापस आज तक घर नहीं लौटी। बास थाना पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर गुमशुदगी की का मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
बास थाना पुलिस को शिकायत में हांसी के नजदीकी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसे कितने 23 वर्षीय बेटी 3 अक्टूबर को अपनी शादीशुदा बहन से मिलने की बात कह कर घर से गई थी। लेकिन वह ना ही तो अपनी बहन के पास पहुंची और ना ही वापस आज तक घर पहुंची है। पिछले एक सप्ताह से वह और उसका परिवार अपनी बेटी की तलाश के लिए अपने तमाम रिश्तेदारियां और जान पहचान की जगह पर छानबीन कर चुका है। परंतु उसकी बेटी का एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा।
बास थाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर उसकी 23 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी का कदम 5 फुट है और उसने लोवर टीशर्ट पहने हुए थी। साथ ही बताया कि उसकी बेटी का रंग गोरा है।














