---Advertisement---

स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 2 करोड़ रुपए ठगी, शेयर बाजार के नाम पर ठगी के मामले में महाराष्ट्र से गिरफ्तार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

2 crore rupees fraud in the name of trading in stock market, one arrested in the case of fraud in the name of share market

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Hisar Haryana News Today : हिसार साइबर थाना पुलिस ने स्टॉक मार्केट के ट्रेडिंग के नाम पर 2 करोड़ रुपए की ठगी मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को महाराष्ट्र से पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस आरोपित से लगातार पूछताछ कर रही है और उसे अन्य ठगी के मामलों में राज उगलवाने के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

साइबर थाना प्रभारी उप निरीक्षक सौरभ ने बताया कि 14 नवंबर को हिसार साइबर थाना में NCCRP पोर्टल से स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 2 करोड़ रुपए की ठगी के बारे में शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें हिसार निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने गूगल पर स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग का एक विज्ञापन देखा। जिस पर क्लिक करते ही metagotrade की वेबसाइट ओपन हुई और उसे सिल्वर मेंबरशिप व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जिसमें 4 व्यक्ति और जुड़े हुए थे। ग्रुप एडमिन ने मिलकर शिकायतकर्ता से बारी बारी ट्रेडिंग करवाई।

शिकायकर्ता ने 8 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक ग्रुप एडमिन के कहने पर अलग अलग बैंक खातों में ट्रेडिंग के लिए 2 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद शिकायकर्ता के ट्रेडिंग वेबसाइट अकाउंट में 9 लाख 74 हजार 872 डॉलर बैलेंस दिखाने लगा। शिकायतकर्ता द्वारा पैसे विड्रॉल करने के नाम पर राशि के 10 प्रतिशत एडवांस की मांग की गई। जिस पर शिकायतकर्ता को ठगी का अहसास हुआ।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने दी गई शिकायत पर साइबर थाना में सुसंगत धाराओं में अभियोग अंकित कर एक आरोपी जैद अमुनाफ़ को सोलापुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता से ठगी गई धनराशि आरोपी जैद अमुनाफ़ के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की गई थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सोलापुर निवासी जैद अमुनाफ़ को सोलापुर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे आगामी पूछताछ कर रही है पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर 4 दिन के राहगीरी रिमांड पर लिया गया है।

 

Jind News Today : सफीदों में गोली मारकर हत्या करने के मामले में खुलासा, पुलिस ने कुंडली खंगाली तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए

Jind News Today : सफीदों में गोली मारकर हत्या करने के मामले में खुलासा, पुलिस ने कुंडली खंगाली तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा मौसम समाचार: बारिश ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, 10 दिन में सबसे ज्यादा बारिश; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

August 11, 2026

रोहतक में मिला पानीपत के व्यक्ति का शव: जेएलएन नहर से शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

August 10, 2026

Breaking News Hisar: हिसार पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाश काबू, अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में बिहार के बदमाश सहित दो घायल

August 9, 2026
Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

August 8, 2026

Hisar News: गंगवा फ्लाईओवर के पास अवैध पिस्तौल सहित जींद का बदमाश काबू, पुलिस रिमांड में उगलेगा राज

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer