---Advertisement---

Sonipat News Today : कैंटर चालक का अपहरण कर बनाया बंधक, साढ़े 4 लाख का घी, 51 हजार की नकदी लूटी

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Sonipat News Today: Canter driver kidnapped and held hostage, ghee worth 4.5 lakhs and cash worth 51 thousand looted

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोनीपत के राई में कार सवार बदमाशों ने कैंटर चालक का अपहरण करने के बाद बंधक बनाकर 51 हजार रुपए, करीब साढ़े 4 लाख रुपए का घी व मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने लूट, अपहरण व अन्य धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

बदमाशों ने चालक को बिल्टी दिखाने का बहाना बनाकर रोका था। उसके बाद कार में अपहरण कर ले गए। बाद में पैट्रोल पंप के पास खेतों में खंभे से बांध दिया। पुलिस ने चालक का कैंटर घटनास्थल से कुछ दूर गांव कुराड के पास से बरामद किया है।

उत्तर प्रदेश के जिला संभल के हयातनगर निवासी मोहम्मद शहजाद ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह कैंटर में गाजियाबाद से घी लोड कर देहरादून के लिए चले थे। रविवार रात को मुरथल के पास पहुंचे तो लघुशंका के लिए रुक गए। तभी कार सवार 5 युवक उनके पास आकर रुके। युवकों ने उनसे सामान की बिल्टी दिखाने को कहा। उनके कैंटर में देसी घी के 40 लोहे के टीन व 297 पेटी थी। घी करीब 4.50 लाख रुपए का था।

उन्होंने उन्हें जबरदस्ती कार में डाल लिया। उनका मोबाइल, एक हजार रुपए व कैंटर में रखे 50 हजार रुपए लूट लिए। उसके बाद वह हाथ, पैर व मुंह बांध कर उन्हें पैट्रोल पंप के पीछे ले गए।

वहां खंभे से बांध दिया और भाग गए। किसी तरह बंधनमुक्त होकर उन्होंने पैट्रोल पंप कर्मियों की मदद से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनके बयान दर्ज किए। पुलिस ने जांच की तो उनका कैंटर खाली अवस्था में कुराड़ बाईपास के पास मिल गया। पुलिस ने लूट, अपहरण व अन्य धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

मानसून सत्र 2026: संसद में महंगाई, घग्गर बेल्ट में कैंसर और सिरसा के मुद्दे उठाएंगी कुमारी सैलजा

July 20, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

डबवाली में महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोर गिरोह की 8 महिलाएं गिरफ्तार, तेजधार हथियार बरामद

July 20, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Jind Traffic Advisory: पीएम मोदी की रैली के चलते 17 जुलाई को जींद में बड़े ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से गुजरना रहेगा प्रतिबंध

July 16, 2026

हरियाणा में तेज आंधी के साथ बारिश, हिसार में महिला पर होल्डिंग गिरा, ट्रैक्टर पर पेड़ गिरने से युवक की मौत, सिरसा से सोनीपत तक तबाही का मंजर

July 13, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer