---Advertisement---

अग्रोहा के पास सडक़ हादसे में बाइक सवार की मौत, दोस्त से मिलकर जा रहा था अपने गांव

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---
Bike rider dies in road accident near Agroha, was going to his village to meet a friend

Agroha Hisar News : अग्रोहा के पास बीती रात एक बाइक सवार की सडक़ हादसे में मौत हो गई। मृतक अपने गांव से किरोड़ी में अपने दोस्त से मिलने के लिए आया था। अग्रोहा थाना पुलिस ने मृतक के भाई के ब्यान पर मामला दर्ज करके मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अग्रोहा थाना पुलिस को दिए ब्यान में फतेहाबाद जिले के धारसुल कलां निवासी रजत ने बताया कि वो दो भाई हैं और दोनों ही अविवाहित हैं। उसका छोटा भाई अमनदीप 2 दिसंबर की दोपहर को हिसार जिले के अग्रोहा क्षेत्र के गांव किरोड़ी में अपने दोस्त कपिल पूनियां से मिलने के लिए आया था। रात को करीब आठ बजे उसे सूचना मिली कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है तो वो तुरंत ही अग्रोहा मैडिकल कॉलेज पहुंचे।

अग्रोहा मैडिकल कॉलेज में पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उसके भाई अमनदीप की सडक़ हादसे में लगी चोटों के कारण मौत हो गई है। उसने अपने तौर पर पता किया तो मालूम हुआ कि नंगथला गांव के पास स्थित नव दुर्गा ईंट भट्ठे के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसके भाई की मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। अग्रोहा थाना पुलिस ने मृतक के भाई के ब्यान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा मौसम समाचार: बारिश ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, 10 दिन में सबसे ज्यादा बारिश; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

August 11, 2026

रोहतक में मिला पानीपत के व्यक्ति का शव: जेएलएन नहर से शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

August 10, 2026

Breaking News Hisar: हिसार पुलिस एनकाउंटर में तीन बदमाश काबू, अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में बिहार के बदमाश सहित दो घायल

August 9, 2026
Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

Hansi News: अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना, नेहरू ने सत्ता के लिए देश बांटा, इंदिरा ने कुर्सी बचाने के लिए लोकतंत्र कुचला

August 8, 2026

Hisar News: गंगवा फ्लाईओवर के पास अवैध पिस्तौल सहित जींद का बदमाश काबू, पुलिस रिमांड में उगलेगा राज

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer