Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार में किसान और उसकी पत्नी पर फायरिंग, खेत में चल रहा पानी बंद करने पर विवाद

0 minutes, 5 seconds Read
Firing on farmer and his wife in Hisar, dispute over stopping water running in the field

खेत के पड़ोसी ने किया किसान और उसकी पत्नी पर हमला

Hisar News Today : हिसार जिले के आदमपुर क्षेत्र के गांव घुड़साल में किसानों के दो पक्षों में खेत में पानी चलने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों से हमला करने के साथ साथ जान से मारने की नियत से फायर करने का आरोप लगाया गया है। आदमपुर थाना पुलिस ने पीडि़त किसान की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फसल देखने खेत में गए किसान दंपती पर हमला

आदमपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव घुड़साल निवासी किसान नंदलाल ने बताया कि वो खेती बाड़ी का काम करता है और वो अपनी पत्नी के साथ खेत में गेहूं की फसल देखने के लिए गया था। जब वो खेत में पहुंचे तो देखा कि उसके खेत में पानी चल रहा है तो उसने खेत में जा रहे पानी को रोक दिया। इस बात को लेकर देवीलाल पक्ष के लोगों ने जब्बरदस्ती से उसके खेत में पानी खोल दिया। जब उसने और उसकी पत्नी बनारसी ने विरोध किया तो देवीलाल पक्ष के लोगों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। बड़ी मुश्कील से वो पति पत्नी बचकर अपने घर पहुंचे।

घर आकर की फायरिंग

पीडि़त नंदलाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके बाद महाबीर व अन्य उसकी ढाणी में आ गए और आते ही उसके ऊपर पिस्तौल से गोली चला दी। वो एक दम से नीचे झुक गया और गोली लगने से बाल बाल बच गया। उसके बाद उन्होंने उसके ऊपर तेजधार हथियारों से हमला करते हुए धमकी दी कि अगर दौबारा से उस खेत में दिखाई दिया तो जान से मार देंगे। गंभीर रूप से घायल दंपति को उपचार के लिए आदमपुर दाखिल करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मैडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परंतु उसके परिजन उन्हें अच्छे उपचार के लिए हिसार के सिटी अस्पताल में ले आए।

आदमपुर थाना पुलिस ने नन्दलाल की शिकायत पर देवीलाल, महाबीर, रामनिवास, रचना, प्रमिला व अन्य के खिलाफ भारतीय न्यास संहिता की धारा 110,115, 333, 351 (3) (5) के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और घायलों का हिसार के सिटी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer