Verification: eefe237ed2c24d7f

Morning News Today: Trending Khabar, हरियाणा की बड़ी खबरें, देश विदेश की सुर्खियां

0 minutes, 16 seconds Read

हरियाणा की बड़ी खबरें

रोहतक की रहने वाली मनीषा मित्तल की शिमला के सरस्वती पैराडाइज स्कूल कैंपस में गोली मारकर हत्या करने के मामले में हिमाचल पुलिस ने खुलासा कर दिया। मनीषा मित्तल की हत्या का मास्टरमाइंड उसका छोटा भाई हिमांक मित्तल ही निकला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गर्मी की छुट्टियों के बाद आज से खुलेंगे स्कूल, ने नियमों का करना होगा पालन, पढ़ें पूरी खबर

,हरियाणा के अंबाला सिटी के पास स्थित गांव धन्यौड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मंगलवार सुबह एक 4 वर्षीय मासूम बच्चा खेलते-खेलते 220 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, 4 वर्षीय निर्भय सुबह करीब साढ़े छह बजे अपने पिता, चाचा और चचेरे भाई के साथ खेत पर घूमने गया था। वह अपने चाचा हरनेक सिंह के खेत में खेल रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह खुले पड़े ट्यूबवेल के गहरे बोरवेल में जा गिरा।

 

चैनत टी विवाद: ग्रामीणों का अल्टिमेटम आज दोपहर को होगा खत्म, प्रशासन ने तैयार की राजनीति, पढ़ें पूरी खबर


एएसपी शिमला मेहर पंवर के मुताबिक, हिमांक ने ही अपने दोस्त गोविंद के साथ मिलकर बहन का मर्डर कराया। इसके लिए उसने गोविंद को साढ़े आठ लाख रुपए ट्रांसफर किए थे। शूटर्स को भी 70 हजार रुपए दिए गए थे। वारदात के बाद गोविंद विदेश भाग गया था, लेकिन फिर लौट आया, जिसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।

 

हरियाणा के बहुचर्चित IDFC फर्स्ट बैंक फंड घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए IAS अधिकारी प्रदीप कुमार को रिटायरमेंट के दिन ही गिरफ्तार कर लिया। सरकार ने उन्हें 8 अप्रैल 2026 को ही सस्पेंड कर दिया था।


दरअसल, उस समय वे हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) में सदस्य सचिव थे। सीबीआई ने उन पर सरकारी धन के गबन में सीधे तौर पर संलिप्त होने का आरोप लगाया है। सीबीआई के मुताबिक प्रदीप कुमार लंबे समय से जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। इसके अलावा जांच एजेंसी से बचने की कोशिश कर रहे थे। उनकी लोकेशन ट्रेस करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। खास बात ये है कि प्रदीप का आज रिटायरमेंट था। मगर, गिरफ्तारी के डर से वे अंडरग्राउंड थे। उन्होंने अग्रिम जमानत याचिका भी लगाई थी, जिस पर 2 जुलाई को सुनवाई होनी है।

अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, पांच हथियार सप्लायर काबू, बड़ा खुलासा, पढ़ें पूरी खबर

🪬 हरियाणा के क्लर्कों के लिए ऐतिहासिक फैसला! अब मिलेगा 3 अतिरिक्त इंक्रीमेंट तथा ACP में लाभ। पढ़िये क्या हैं नए आदेश की मुख्य बातें?

हरियाणा सरकार के वित्त विभाग ने 30 जून 2026 को महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए क्लर्कों के वेतन संबंधी प्रावधानों में बड़ा संशोधन किया है। यह फैसला लंबे समय से उठाई जा रही मांगों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे राज्य के हजारों क्लर्कों को सीधा लाभ मिलेगा।

🪬 क्या हैं नए आदेश की मुख्य बातें?

✅ वर्ष 2020 से पहले नियुक्त सभी वरिष्ठ क्लर्कों को 3 अतिरिक्त (Additional) Increment दिए जाएंगे।

✅ वर्ष 2020 बैच के क्लर्कों को 2 अतिरिक्त Increment का लाभ मिलेगा।

✅ सभी पात्र क्लर्कों का वेतन उनके वर्तमान Pay Level/ACP Level के अनुसार HCS (Pay) Rules, 2016 के तहत दोबारा निर्धारित (Re-fix) किया जाएगा।

✅ पहले 27 वर्ष की सेवा पूरी होने पर मिलने वाले अतिरिक्त Increment को नई व्यवस्था के अनुसार Retrospectively Adjust किया जाएगा, ताकि किसी कर्मचारी को नुकसान न हो।

📢 यह निर्णय हजारों क्लर्कों के वेतन, भविष्य की वार्षिक वेतनवृद्धि, ACP तथा सेवानिवृत्ति लाभों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा।

विशाल हत्याकांड में नया मोड़

हरियाणा के सोनीपत में 26 वर्षीय युवक विशाल की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस इस हत्याकांड की जांच पड़ोसी ओमवीर की पत्नी के साथ कथित अफेयर के एंगल से कर रही है। शुरुआती जांच में विशाल और महिला के बीच पिछले 5 साल से रिलेशन होने की बात सामने आई है। दोनों की उम्र में 11 साल का अंतर था और महिला दो बच्चों की मां भी थी।


पुलिस के अनुसार, मामला सार्वजनिक होने लगा था, जिससे परिवार की बदनामी हो रही थी। इसी वजह से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।

जींद में अफीम तस्कर गिरफ्तार, यूपी से हरियाणा तक फैला नशे का कारोबार, पढ़ें पूरी खबर

गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर इफ्को चौक के पास सर्विस लेन की झाड़ियों में एक महिला क डेडबॉडी मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की उम्र करीब 30 वर्ष है। शुरुआती जांच में महिला के शरीर पर चोट के कुछ निशान मिले हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही थी। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में हत्या से फिलहाल इनकार किया है।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा: हरियाणा में पहली बार ‘हरियाणा फिल्म फेस्टिवल-2026’ (Haryana Film Festival 2026 )  आयोजित होगा

12 से 15 नवंबर तक आयोजित होने वाला यह राज्य स्तरीय फिल्म फेस्टिवल हरियाणवी सिनेमा, लोक संस्कृति, कला, साहित्य और प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने का मंच बनेगा।

इसी संदर्भ में सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक, श्री के. मकरंद पांडुरंग की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई।

बावल को मुख्यमंत्री ने दी सौगातें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी के बावल में आयोजित खेत बचाओ अभियान के समापन समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शिरकत की।

इस अवसर पर क्षेत्र के विकास के लिए 121 करोड़ रुपये की 11 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। साथ ही हरियाणा एफपीओ मिशन-2026 का भी शुभारंभ हुआ।

“केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने, प्राकृतिक खेती और डिजिटल कृषि को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हरियाणा सरकार ने जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य, फसल विविधीकरण और जलवायु स्मार्ट कृषि को अपनी नीति का मूल आधार बनाया है।”- मुख्यमंत्री

 

 

देश विदेश की सुर्खियां 

ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हुई मौतों का आंकड़ा

कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।उन पर आरोप है कि उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हुई मौतों के बारे में लोकसभा को गुमराह किया।


मंगलवार (30 जून) को X पर शेयर किए गए एक नोट में वेणुगोपाल ने लिखा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान छह सैनिक शहीद हुए थे, जबकि सिंह ने कहा था कि कोई हताहत नहीं हुआ।

वेणुगोपाल ने लिखा, “उन्होंने दुश्मनों से देश की रक्षा करते हुए अपनी जान दी, और तथाकथित राष्ट्रवादी सरकार ने उनकी शहादत के बारे में झूठ बोला।”

इमरजेंसी का दलाल” कहे जाने के विरोध में प्रदर्शन

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल को “इमरजेंसी का दलाल” कहे जाने के विरोध में हल्का लोहारु में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। इस बयान से नाराज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका।

 

भिवानी में डिग में डूबने से चचेरे भाईयों की मौत
भिवानी
गांव लहलाना व भाखड़ा के बीच स्थित नहर के साथ लगते डिग के पानी में 2 मासूम बच्चे डूब गए। जिसके कारण दोनों की मौत हो गई। दोनों मृतक आपस में चचेरे भाई हैं और सुबह दौड़ मारने के लिए जाते है। इसी दौरान वे नहाने के लिए नहर किनारे बने डिग में उतर गए और उसमें डूबने से मौत हो गई।

मनमोहन काल से मोदी काल में 71% विदेशी कर्ज बढ़ा। 2029 तक मनमोहन काल से दुगना होने का अनुमान। GDP का लगभग 20.1% हो गया है।

हम उन देशों से भी अपील कर रहे हैं जो ‘इजरायल’ को हथियार सप्लाई करते हैं और भारत भी उनमें शामिल है कि वे ऐसा करना बंद करें : जस्टिस एस. मुरलीधर

जस्टिस श्रीनिवासन मुरलीधर भारतीय न्यायपालिका का एक बड़ा नाम हैं. वे एक बेखौफ और सच के पक्षधर न्यायाधीश माने जाते हैं. वे दिल्ली हाई कोर्ट और पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में न्यायाधीश रह चुके हैं. जनवरी 2021 से अगस्त 2023 तक उन्होंने ओडिशा हाई कोर्ट के 32वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया.

जस्टिस मुरलीधर ने संयुक्त राष्ट्र (UN) में ऐसी रिपोर्ट पेश की है, जिसने इजरायल की सैन्य कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. गाजा में बच्चों पर हमलों और मानवीय संकट को लेकर उनकी 100 पन्नों की रिपोर्ट पर दुनिया भर में चर्चा हो रही है।

 

केंद्र सरकार ने चुनिंदा पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर आयात शुल्क में छूट 15 जुलाई तक बढ़ाई-

यह फैसला प्लास्टिक, पैकेजिंग, टेक्सटाइल, फार्मा, केमिकल और ऑटो पार्ट्स उद्योगों को राहत देगा,

पहले यह छूट 30 जून तक लागू थी, जिसे अब 15 दिन के लिए आगे बढ़ाया गया है !!

 

📢01 जुलाई से लागू होने जा रहे हैं नए नियम

  • 01 जुलाई से पासपोर्ट FEES 2 गुणा बढ़ जाएगी
  • 01 जुलाई से आधार APP से आधार में ईमेल ID ADD कर सकेंगे । यह सुविधा 6 महीने तक निशुल्क चालेंगी यानी 31 दिसम्बर तक
  • दिल्ली में EV POLICY 01 जुलाई से लागू हो जाएगी ।
  • LPG सिलेंडर हो सकता है सस्ता
  • ITR सबमिट करने का आखिरी महीना है जुलाई
  • 01 जुलाई से गाड़ी खरीदना महंगा हो जाएगा

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer