Verification: eefe237ed2c24d7f

Narnaund News: तालाब में डूबने से सरपंच के बेटे की मौत, बी एससी एग्रीक्लचर का छात्र था मृतक

0 minutes, 5 seconds Read

Sarpanch son drowns in pond in Narnaund News  

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Narnaund News: नारनौंद उपमंडल के गांव के सरपंच के बेटे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 


गांव बुडाना की सरपंच सरीता पत्नी अनिल कुमार का 20 वर्षीय बेटा प्रिंस बहल के एक शिक्षण संस्थान से बी एससी एग्रीक्लचर की पढ़ाई कर रहा था और वो 15 जुलाई को ही अपने गांव आया था। वीरवार की रात को करीब 9 बजे उसके मोबाइल फोन पर आया तो फोन पर बात करते हुए वो घर से बाहर निकल गया और घर के पास एक तालाब पर चला गया। करीब एक घंटे तक भी वो वापिस घर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की और उसके मोबाइल फोन पर फोन किया तो सिर्फ घंटी ही बज रही थी। ( Hansi News Today )

 

फोन पिक नहीं हुआ  तो घर वालों ने आसपास देखा तो किसी पड़ोसी ने बताया कि वो तालाब की दिवार के पास खड़ा हुआ था। तालाब के पास जाकर फोन किया तो फोन की लाइट जलती हुई दिखाई दी। जब उसके परिजन वहां पर पहुंचे तो प्रिंस का मोबाइल फोन व एक चप्पल तालाब की दीवार पर पड़ी हुई मिली।

परिजनों को शक हुआ और अन्य लोगों की मदद से तालाब में सर्च अभियान चलाया। तालाब में करीब 20 मिनट बाद तालाब के अंदर एक युवक का पांव पर कुछ लगा तो उसने वहां पर अन्य लोगों को भी उसी जगह पर बुलाया और गौता लगाकर देखा तो वहां पर तालाब की दलदल में प्रिंस का शव मिला। उसे बाहर निकाला और तुरंत ही अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद मृ़त घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के ब्यान पर इत्फाकिया कारवाई करते हुए हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक प्रिंस अपने माता पिता का ईक्लौता बेटा था।


इस संबंध में थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की अलग अलग एंगल से जांच कर रही है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer