Verification: eefe237ed2c24d7f

Bhiwani Police की धरपकड़ तेज : हत्या, फायरिंग सहित संगीन मामलों में 15 गिरफ्तार, बदमाशों में खौफ

0 minutes, 7 seconds Read

Bhiwani police criminal arrest operation trackdown

ऑपरेशन ट्रेक डाउन के तहत Bhiwani police ने हत्या, फायरिंग सहित अन्य संगीन मामलों में फरार चल रहे इनामी बदमाश सहित 15 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्य प्रणाली से बदमाशों में खौफ साफ तौर पर देखा जा रहा है। भिवानी पुलिस पिछले दो महीना में 957 आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है जबकि संगीन मामलों में अब तक 113 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

Bhiwani police के डीएसपी क्राईम अनूप कुमार ने आज मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा ओपी सिंह आईपीएस के द्वारा प्रदेश में दिनांक 05 नवंबर से 20 नवंबर तक ऑपरेशन ट्रेक डाउन अभियान के तहत हत्या, फायरिंग या अन्य संगीन अपराधों में दर्ज मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर ऐसे आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाकर उन्हें जेल भेजने के निर्देश दिए गए थे।

 

 

जुई कलां मर्डर केस का आरोपी पुलिस रिमांड पर

 

ऑपरेशन ट्रेक डाउन अभियान के दौरान सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने दिनांक 14.11.2025 को हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को तोशाम बाईपास भिवानी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नवीन पुत्र संजय निवासी द्वारका थाना बाढडा जिला चरखी दादरी के रूप में हुई है।

Bhiwani police टीम के द्वारा आरोपी को मुकदमा संख्या 92 दिनांक 29.07. 2025 थाना जूई कला में दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने दिनांक 28.7.2025 को जमीनी विवाद के चलते करण सिंह पर अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडों से हमला किया था जिसमें इलाज के दौरान दिनांक 14.09.2025 को करण सिंह की एम्स दिल्ली में मृत्यु हो गई थी। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

 

गांव मंढाणा में शराब ठेके पर फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार


वही एक अन्य मामले में सीआईए स्टाफ-2 Bhiwani police के द्वारा ऑपरेशन ट्रेक डाउन अभियान के तहत गांव मंढाणा में शराब ठेके पर फायरिंग के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को शनिवार को जिला झज्जर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोप की पहचान रोहतास उर्फ कलवा पुत्र रामकुमार निवासी दिनोदा खुर्द जिला जींद के रूप में हुई है। ( Bhiwani News Today )

पुलिस टीम के द्वारा आरोपी पर जिला जींद, भिवानी, राजस्थान, जिला फतेहाबाद में आबकारी अधिनियम, हत्या, शस्त्र अधिनियम, चोरी, मारपीट, जान से मारने की धमकी व एनडीपीएस एक्ट के तहत 07 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी रोहतास को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Bhiwani police अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध कड़ी व प्रभावी कार्रवाई अमल में लाते हुए पिछले दो महीना में विभिन्न आपराधिक मामलों में 957 आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजने का कार्य किया गया है जिनमें से 113 आरोपी हत्या, डकैती, अपहरण आदि संगीत आपराधिक मामलों में वांछित थे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer