Verification: eefe237ed2c24d7f

Hansi News : सेंटर पर जाने का नाम लेकर गई युवती लापता

0 minutes, 4 seconds Read

Hansi News:  girl who went to the center in the name of going is missing

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज हांसी : हिसार जिले के हांसी में एक सेंटर पर गई ड्यूटी अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। देर शाम तक भी जब युवती अपने घर नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने काफी तलाश थी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस हांसी में की। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

हांसी के बरवाला रोड़ स्थित दयाल सिंह कॉलोनी में रहने वाली एक युवती 14 अगस्त को सुबह करीब 9 बजे जींद चौंक पर स्थित सेंटर पर जाने की बात कह कर घर से निकली थी। लेकिन देर शाम तक भी जब वह वापस घर नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने सेंटर पर पता किया तो वहां पर पता चला कि वह आज सेंटर पर आए ही नहीं। परिजनों ने उसकी तलाश अपने तमाम रिश्तेदारियों को जान पहचान की जगह में की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

पुलिस को दी शिकायत में लड़की के चचेरे भाई ने बताया कि उसके ताऊ की मौत हो चुकी है और उसके ताऊ लड़की की काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने पुलिस से अपनी बहन की खोज करने की गुहार लगाई है। सिटी थाना पुलिस हांसी ने युवक की शिकायत पर है गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer