Verification: eefe237ed2c24d7f

PM Modi Jind Visit: पीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जींद से सोनीपत का सफर  1 घंटे में तय, हाइड्रोजन ट्रेन का किराया मात्र 25 रुपए

0 minutes, 9 seconds Read

PM Modi Jind Visit announcement    

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ‌ यह ट्रेन जींद से चलकर सोनीपत तक चलेगी और 89 किलोमीटर का सफर मात्र 1 घंटे में तय करेगी। इस हाइड्रोजन ट्रेन में जींद से सोनीपत का किराया मात्र 25 रुपए निर्धारित किया गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने हरियाणा में दो मेडिकल कॉलेज सहित अनेक सौगातें दीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

वैज्ञानिकों का मानना है कि हाइड्रोजन और ऑक्सीजन का संतुलन बनाने से बिजली बनेगी और यह ट्रेन पटरी पर दौड़ेगी। इसमें पानी की केवल भांप निकलेगी और दुआ रही थी या ट्रेन पर्यावरण के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होगी। ( PM Modi speech in Jind Rally

 

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को बड़ी सौगात देते हुए जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाने सहित 14,721 करोड़ रुपये की लागत की 9 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।

* प्रधानमंत्री ने लगभग 9681 करोड़ रुपये की लागत से तैयार दिल्ली-जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे का हरियाणा खंड राष्ट्र को समर्पित किया। साथ ही, लगभग 1184 करोड़ रुपये की लागत से बने 33.81 किलोमीटर लंबे अंबाला-काला अंब राष्ट्रीय राजमार्ग का भी उद्घाटन किया।

* इसके साथ ही, प्रधानमंत्री द्वारा लगभग 1606 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 40.60 किलोमीटर लंबे जींद-गोहाना राष्ट्रीय राजमार्ग का उद्घाटन किया गया तथा कुरुक्षेत्र में 372 करोड़ रुपये की लागत से तैयार एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का भी शुभारंभ किया।

* प्रधानमंत्री ने लगभग 594 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, भिवानी तथा लगभग 844 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज एवं राव तुलाराम अस्पताल, कोरियावास (नारनौल) का उद्घाटन किया।

* प्रधानमंत्री ने 135 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले 24.27 किलोमीटर लंबाई के हांसी-बरवाला राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास तथा कुरुक्षेत्र में लगभग 164 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले सिख संग्रहालय की आधारशिला भी रखी।

 

हरियाणा में विकास लगातार नई रफ्तार की ओर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की नई पहचान बना रहा है। भारत की पहली Hydrogen Train, Elevated Rail Track, नए National Highways और आधुनिक Medical Colleges जैसी परियोजनाएं विकसित हरियाणा की मजबूत नींव रख रही हैं।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी सौंपी। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री की हरित परिवहन की सोच को मिला जनसमर्थन!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्यावरण संरक्षण, पेट्रोल-डीजल की बचत तथा स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के आह्वान का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला। जींद में आयोजित विशाल जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों ने इलेक्ट्रिक वाहनों के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचकर हरित एवं सतत परिवहन को बढ़ावा दिया।

रैली के लिए 155 इलेक्ट्रिक बसों और 311 इलेक्ट्रिक कारों का उपयोग किया गया। इनके अलावा, 273 सीएनजी बसों के माध्यम से भी लोग रैली में पहुंचे।

 

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer