Verification: eefe237ed2c24d7f

Punjab Gangster: गैंगस्टर गौरव का हिसार सिरसा कनैक्शन, फॉर्च्यूनर से 6 लाख नकदी-पिस्टल बरामद

0 minutes, 8 seconds Read


Punjab gangster Gaurav arrested in Haryana Crime Update

Haryana News Today: सिरसा पुलिस की सीआईए टीम ने (Punjab gangster ) पंजाब के गैंगस्टर को पकड़ा है। सिरसा और हिसार के युवकों का भी गैंगस्टर के साथ लिंक मिला है। साथ ही दो युवकों को भी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, 81 कारतूस और 6 लाख रुपए की ब्लैक मनी बरामद की है। सभी हथियार आधुनिक थे। इसकी सूचना पंजाब पुलिस को भी दी गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Sirsa CIA Police के हत्थे चढ़ा पंजाब का गैंगस्टर गौरव

आरोपी ( Punjab gangster )  गैंगस्टर यहां सिरसा में आया हुआ था और किसी क्रिमिनल एक्टिविटी को अंजाम देने की फिराक में था। इससे पहले वह Sirsa CIA Police के हत्थे चढ़ गया। अभी पुलिस आरोपी गैंगस्टर से पूछताछ में जुटी है। अब सवाल ये हैं कि इतने आधुनिक हथियार पंजाब के गैंगस्टर गौरव के पास कैसे आए और जो रकम बरामद हुई है, वो कहां से लेकर आए। गौरव का सिरसा व हिसार के युवकों के साथ कैसे संपर्क हुआ और यहां कब से रह रहे थे। ( Sirsa Crime News Today )

 

बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था गैंगस्टर गौरव

बताया जा रहा है कि Punjab gangster गौरव सिरसा मंडी में एक आढ़त की दुकान पर किराए पर रह रहा था। इन सवालों के जवाब पर डीएसपी सुखबीर सिंह ने कहा कि जांच कर रहे हैं। इसका अभी पता नहीं चला है। इस बारे में मंगलवार को डीएसपी सुखबीर सिंह ने मीडिया को बताया, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer