Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार में महिला की हत्या, मर्डर कर पुलिस के पास पहुंचा बॉयफ्रेंड, दो शादी के बाद भी लिव इन रहती थी मृतका

0 minutes, 1 second Read

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा के हिसार में एक महिला की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। ‌ महिला दो शादी कर चुकी थी लेकिन फिर भी लाइव इन रिलेशन में अपना बॉयफ्रेंड के साथ रहती थी। ‌ महिला का बॉयफ्रेंड ही महिला का कातिल निकला और वह खुद मर्डर करने के बाद पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे हिसार की शिव कॉलोनी में रहने वाला 28 वर्षीय गौरव पुलिस चौकी पहुंचा और बताया कि उसने अपनी लिव इन पार्टनर का मर्डर कर दिया है। जब पुलिस उसे साथ लेकर पहुंची तो शिव कॉलोनी के एक मकान में महिला का शव खून से लथपथ हालत पड़ा हुआ था। पुलिस ने इसकी सूचना उसे अधिकारियों को दी और घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। मृतक महिला के परिजनों ने गौरव पर गलत काम करवाने के आरोप लगाए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय पूजा कि पहले शादी हुई थी लेकिन उसने अपने पति को छोड़ दिया। उसके बाद पूजा नहीं दूसरी शादी कर ली लेकिन वह अपने पति से संतुष्ट नहीं हुई और वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी। ‌पुलिस जांच में सामने आया कि गौरव ई रिक्शा चलाता है और करीब 2 महीने पहले ही वह किराए के मकान में रहने के लिए शिवनगर में आया था। ‌ बताया जा रहा है कि दोनों पिछले 5 सालों से एक साथ रह रहे थे।

बेटी की मौत की सूचना मिलती है घटनास्थल पर पहुंचे मृतक महिला पूजा की मां ने बताया कि गौरव ने उसकी बेटी को बहला फुसला लिया था। पहले तो गौरव ने उसकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फसाया और उसके बाद उसे अपने साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रखने लगा। लेकिन बाद में गौरव उसकी बेटी से गलत काम करवाता था और कुछ ही समय में गौरव ने प्लांट भी खरीद लिया और नया मकान भी बना लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि महिला के गले, पेट और पीठ पर चाकू से वार किए गए हैं। मृतक महिला के लाइव इन पार्टनर गौरव ने पुलिस पुस्तक में बताया कि पूजा के साथ रात को खरीदें बजे झगड़ा हो गया था। क्योंकि पूजा दो शादी पहले कर चुकी है और अपने पतियों को छोड़कर उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। लेकिन पूजा किसी चौथे मर्द के साथ पिछले परीक्षा महीने से संपर्क में थी और उसे छोड़ने की तैयारी कर रही थी इसी बात को लेकर हुए विवाद में पूजा की मौत हो गई।

इस संबंध में जांच अधिकारी ने बताया कि शिव कॉलोनी में महिला की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने मृतक महिला के बॉयफ्रेंड को पुलिस हिरासत में ले लिया है और उससे वारदात में प्रयोग किया गया चाकू अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है और मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम में वोट आने के बाद ही चल पाएगा।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer