Verification: eefe237ed2c24d7f

Hansi News: हांसी से विवाहिता सहित युवती लापता, विवाहिता मायके में बच्चों को छोडक़र भागी

0 minutes, 2 seconds Read

Hansi News, women and girl missing in Haryana

हरियाणा न्यूज, हांसी : हांसी जिले के दो अलग अलग गांव से एक विवाहिता सहित एक युवती अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। विवाहिता 12 दिन पहले ही अपने दोनों बच्चों के साथ मायके आई थी कि बच्चों को घर पर छोडक़र भाग गई। वहीं हांसी कंप्युटर छात्रा भी अज्ञात परिस्तिियों में घर से लापता हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में गुमशुदगी का मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बास थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव खरकड़ा के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी 12वीं पास है और हांसी के कंप्युटर सेंटर पर कंप्युटर सीखने के लिए जाती है। 8 जुलाई को उसकी बेटी घर पर ही थी कि अचानक बिना बताए कहीं पर चली गई। उन्होंने उसकी काफी तलाश की, परंतु उसका कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। बास थाना पुलिस ने पीडि़त व्यक्ति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज करके युवती की तलाश शुरू कर दी है।

उधर गांव भाटला निवासी एक व्यक्ति ने हांसी सदर थाना के अंर्तगत आने वाली भाटला पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी 26 वर्षीय बेटी की शादी जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव रेवर में की हुई है और उसके दो बच्चे हैं। करीब 12 दिन पहले उसकी बेटी अपने दोनों बच्चों के साथ अपने मायके गांव भाटला आई थी। 6 जुलाई की दोपहर को उसकी बेटी अपने दोनों बच्चों को घर पर ही छोडक़र अचानक घर से बिना कुछ कहे कहीं पर चली गई। पीडि़त ने पुलिस को बतलाया कि करीब तीन महीने पहले भी उसकी बेटी अपनी ससुराल से बिना बताए कहीं चली गई थी, लेकिन वापस आ गई थी। उसने अपने परिजनों सहित अपनी शादीशुदा बेटी की काफी तलाश की, परंतु उसका कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। हांसी सदर थाना पुलिस ने पीडि़त व्यक्ति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी विवाहिता बेटी की तलाश शुरू कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer