---Advertisement---

Jind News: जींद से 15 साल की बेटी सहित विवाहिता फरार

Follow Us
जींद से 15 साल की बेटी सहित विवाहिता फरार
---Advertisement---

Jind News: Ashan Village women missing with doughter

हरियाणा न्यूज, जींद : जींद जिले के गांव से एक विवाहिता अपनी 15 साल की बेटी सहित घर से फरार हो गई। महिला के पति ने इसकी शिकायत जींद सदर थाना में दर्ज करवाई और गांव के ही एक युवक पर उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी को भगाने की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जींद सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव आसन निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी 36 वर्षीय प्रियंका अपनी 15 साल की नाबालिग बेटी को लेकर बिना बताए घर से कहीं पर चली गई है। उसने अपनी बेटी और पत्नी की काफी तलाश की, परंतु उन दोनों का कहीं से कोई सुराग नहीं लगा।

पीडि़त व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि अब तक वो उन दोनों की तलाश करता रहा, परंतु वो दोनों नहीं मिली। उसे शक है कि उसके ही गांव आसन का कालिया उसकी पत्नी और बेटी को बहला फुसलाकर कहीं पर ले गया है। जींद सदर थाना पुलिस ने पीडि़त व्यक्ति की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उन दोनों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं कालिया की इस मामले में जांच की जा रही है। लेकिन अभी तक उन दोनों का कोई अतापता नहीं चला है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer