Verification: eefe237ed2c24d7f

टाटा एस की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, पति घायल

0 minutes, 5 seconds Read

Woman riding a scooter dies after being hit by Tata S, husband injured – Bhiwani Accident News Today

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज भिवानी : भिवानी जिले के नांगल गांव के पास टाटा एस की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पति भी घायल हो गया। जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ।

बीएसएफ से सेवानिवृत्त राधाकिशन ने बताया कि मेरा बेटा अश्वनी पुत्रवधु 37 वर्षीय बबीता के साथ स्कूटी से जा रहा था। जब वे नांगल गांव के वाटर टैंक पास पहुंचे तो सामने से आ रहे टाटा एस गाड़ी ने उन्हें सीधी टक्कर मारी। जिससे दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर चोट आई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने बबीता को मृत घोषित कर दिया।

अश्विनी को हाथ, पांव और कमल में चोट आई। हादसे के बाद टाटा एस चालक मौके से फरार हो गया। स्कूटी को अश्वनी चला रहा था। हादसे में स्कूटी भी पूरी तरह टूट गई। मामले में सदर थाना से एएसआइ धर्मसिंह ने बताया कि मृतका के ससुर राधाकिशन के बयान पर टाटा एस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का केस दर्ज कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer