Verification: eefe237ed2c24d7f

गर्मी की छुट्टियां खत्म: नए शैक्षणिक सत्र में छात्रों को मिलेंगी ये सुविधाएं, DEO or CMGGA ने ली मीटिंग

0 minutes, 6 seconds Read

DEO or CMGGA held meeting New Education session

Hisar News Today: गर्मी की छुट्टियों के बाद 1 जुलाई से स्कूलों में छात्रों की गूंज सुनाई देने वाली है। छात्रों को पढ़ाई करने में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो और उन्हें स्वच्छ वातावरण में पढ़ाई करने की दिशा में शिक्षा विभाग द्वारा उचित कदम उठाए गए हैं। स्कूलों की जर्जर बिल्डिंग में कक्षा न लगाने को लेकर शिक्षा विभाग पहले ही आदेश पारित कर चुका है कि छात्रों को किसी भी कंडम बिल्डिंग में ना बिठाया जाए। इसी को लेकर पूर्व CMGGA प्रतीक्षा एवं जिला शिक्षा अधिकारी हिसार (DEO) रामरत्न की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गर्मी की छुट्टियों के बाद नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां 

गर्मी की छुट्टियों के बाद नए शैक्षणिक सत्र के सफल संचालन को सुनिश्चित ढंग से लागू करने को लेकर करने के उद्देश्य से विद्यालयों के पुनः खुलने से पूर्व CMGGA प्रतीक्षा एवं जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) रामरत्न ने बैठक में स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों को आदेश दिए कि नए शैक्षणिक सत्र के दौरान विद्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, बिजली, शौचालय, फर्नीचर, पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, नामांकन अभियान, मिड-डे मील, विद्यार्थियों के स्वागत की तैयारियों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की उचित व्यवस्था की। ( Haryana News Today )

 

जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए निर्देश 

हिसार जिला शिक्षा अधिकारी रामरत्न ने निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यालय में सभी मूलभूत सुविधाएँ समय पर उपलब्ध करवाई जाएं। ताकि विद्यार्थियों का प्रथम दिन उत्साहपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण से प्रारंभ हो। उन्होंने शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुँचने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के साथ सकारात्मक संवाद बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विद्यालय खुलने के प्रथम दिन सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाए और किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ, प्रेरणादायक एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना तथा नए सत्र की प्रभावी शुरुआत सुनिश्चित करना है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer