---Advertisement---

HBN News : प्रेमी के साथ पत्नी को पकड़ा, आरोपित ने तान दी पिस्तौल, मामला दर्ज

Follow Us
---Advertisement---

HBN News: Wife caught with lover, accused pointed a gun at her, case registered

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बसई एन्क्लेव में टैक्सी चलाने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ अपने घर पर ही पकड़ लिया। विरोध जताने पर प्रेमी ने कमर से पिस्टल निकालकर युवक के सिर पर तान दी। उसने सिर पर बट से वार भी किया। इसके बाद पति और प्रेमी के बीच हाथापाई भी हुई। दोनों पहली मंजिल से लड़ते हुए जीने से नीचे आ गए। आरोप है कि पत्नी ने प्रेमी से गोली चलाने की बात भी कही। लोगों के आ जाने पर पत्नी और प्रेमी दोनों मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपित ने जाते-जाते मेरठ जैसा हाल करने की धमकी भी दी।

घटना सोमवार सुबह छह बजे

सेक्टर 10ए थाना क्षेत्र के बसई एन्क्लेव की है। पीड़ित पति ने इस मामले में पत्नी और उसके प्रेमी पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कराया। पति ने शिकायत में कहा कि उसे दोनों से जान का खतरा है। मूलरूप झज्जर के बहादुरगढ़ के खरमाण गांव के मौसम ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दो साल पहले पंजाब के मोगा की रहने वाली युवती से लव मैरिज की थी। घरवाले शादी के खिलाफ थे, इसलिए शादी के बाद गुरुग्राम के बसई एन्क्लेव में आकर रहने लगे। दो साल बाद भी उन्हें कोई

बच्चा नहीं हुआ। बताया कि वह गुरुग्राम में ब्लू स्मार्ट टैक्सी चलाते हैं। रविवार रात वह नाइट ड्यूटी पर टैक्सी चलाने के लिए चले गए। सोमवार सुबह छह बजे जब वह घर पहुंचे तो उनकी पत्नी कमरे में नहीं मिली। छत पर जाकर देखा तो वह खरमाण गांव के नवीन के साथ हाथ में हाथ डालकर खड़ी थी। जब मौसम ने दोनों को टोका तो नवीन ने हाथापाई शुरू की और कमर से पिस्टल निकालकर सिर पर तान दी। बट से सिर पर वार किया।

पत्नी ने पीछे से पकड़ा और प्रेमी को भगाने की कोशिश की इस दौरान उनकी पत्नी ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया और नवीन को भगाने की कोशिश की। मौसम ने जान बचाने के लिए आसपास के लोगों को आवाज लगाई और नवीन को पकड़ लिया। दोनों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट करते हुए दोनों छत से जीने पर गिरते-पड़ते नीचे आ गए। लोगों के आने पर मौसम ने नवीन के हाथ से पिस्टल छीन ली। जब वह भागने लगा तो मौसम ने पिस्टल उसे फेंककर मारी, जो गली में गिर गई। मारपीट के बाद पत्नी और प्रेमी दोनों मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच : सूत्रों के अनुसार जांच में पता चला कि नवीन आपराधिक प्रवृत्ति का है। उस पर पहले से ही कई केस हैं। पता चला कि नवीन ने इंस्टाग्राम के जरिये उनकी पत्नी से दोस्ती की थी। उसके बाद वह मिलने के लिए गुरुग्राम आया था। यह भी पता चला कि महिला इससे पहले प्रेमी के साथ अंबाला भी घूमने जा चुकी है। यहां वह नवीन को अपने साथ ले गई थी। उसने वहां नवीन का परिचय अपने जेठ के रूप में कराया था। सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने कहा कि शिकायत के बाद दोनों आरोपितों पर मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वारदात में इस्तेमाल पिस्टल को बरामद किया गया है। फिलहाल तो पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer