Verification: eefe237ed2c24d7f

Grain Market Hisar : अनाज मंडी हिसार से ग्वार चोरी, आरोपी गिरफ्तार

0 minutes, 4 seconds Read

Guar stolen from grain market Hisar, accused arrested in crop theft case

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

हिसार अनाज मंडी से ग्वार की फसल चोरी करने के मामले में अनाज मंडी चौक की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फसल चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपित ने 17 फरवरी को अनाज मंडी में सब के नीचे रख गवार की बोरियों को चोरी कर बोलोरो गाड़ी में लेकर फरार हो गया था।

 

थाना शहर हिसार में शिकायत के आधार पर के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने एक अन्य साथी सहित ग्वार चोरी की वारदात को अंजाम दिया और चोरी करने उपरांत बरवाला के आस पास ग्वार सहित बोलोरो गाड़ी छोड़ कर भाग गए। हिसार अनाज मंडी से ग्वार चोरी के मामले में एक आरोपी गांव पणिहारी निवासी रोहित उर्फ रोनित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ASI महेंद्र सिंह ने बताया कि अनाज मंडी पुलिस चौकी में नई अनाज मंडी हिसार निवेश रघुनाथ गोयल ने उसकी अनाज मंडी स्थित दुकान से ग्वार चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि उसकी दुकान के सामने शेड के नीचे ग्वार लगा हुआ था। 17 फरवरी 2025 को जल्द सुबह किसी अज्ञात ने बोलोरो गाड़ी में 13 कट्टे ग्वार चोरी कर लिया था।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer