---Advertisement---

Geeta Chowk Accident : हांसी में ऑटो की टक्कर से बाइक सवार घायल, डयूटी पर जाते समय हादसा

Follow Us
Geeta Chowk Accident : हांसी में ऑटो की टक्कर से बाइक सवार घायल, डयूटी पर जाते समय हादसा
---Advertisement---

Hansi Hisar Road Geeta Chowk Accident

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हांसी हिसार रोड़ पर स्थित गीता चौंक के पास ( Geeta Chowk Accident )  अज्ञात ऑटो चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। ऑटो की टक्कर लगने के कारण बाइक सवार गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

रामसिंह कॉलोनी हांसी निवासी प्रवीन ने बताया कि शाम को करीब साढ़े 6 बजे उसके पिता बाबू लाल अपनी बाइक पर सवार होकर DCCD Hotel Hansi डयूटी पर जा रहे थे। जब उसके पिता हिसार दिल्ली नेशनल हाइवे पर स्थित गीता चौंक के पास अज्ञात ऑटो चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ऑटो की टक्कर लगने के कारण उसके पिता बाइक सहित गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। लेकिन ऑटो चालक उसके पिता का एक्सीडेंट कर मौके से फरार हो गया।

प्रवीन ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वो तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचा और अपने पिता को उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर Civil Hospital Hisar रैफर कर दिया। लेकिन चोट ज्यादा होने के कारण उसके पिता को हिसार से अग्रोहा मैडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। परंतु वो अपने परिजनों से विचार विमर्श करके अपने पिता को Garg Hospital Hansi में दाखिल करवा दिया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। हांसी सिटी थाना पुलिस ने प्रवीन की शिकायत पर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026
Narnaund Block Sarpanch List 2026

नारनौंद खंड के सभी गांवों के सरपंचों की सूची 2026: गांव का नाम और मोबाइल नंबर, देखें पूरी लिस्ट

August 2, 2026

Narnaund News: 3 अध्यापकों के सहारे चल रहा माजरा का प्राइमरी स्कूल, ग्रामीणों ने दी स्कूल पर ताला लगाने की चेतावनी

August 2, 2026

Haryana News: हरियाणा में बिहारी मजदूर की मौत, नारनौंद में धान रोपाई करने आया, शराब ठेके के पास पढ़ा मिला शव, गांव में हड़कंप

August 1, 2026
Narnaund News: लोहारी राघो में जलघर पर लगा ताला खोला, ग्रामीणों का धरना खत्म, जाने किसके आश्वासन पर शांत हुआ ग्रामीणों का गुस्सा

Narnaund News: लोहारी राघो में जलघर पर लगा ताला खोला, ग्रामीणों का धरना खत्म, जाने किसके आश्वासन पर शांत हुआ ग्रामीणों का गुस्सा

July 31, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer