Attempt to kidnap a child in Ratia Fatehabad
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!फतेहाबाद जिले के रतिया उपमंडल के गांव अजीतनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक बच्चे के अपहरण करने के प्रयास का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पुलिस ने गांव के अमरीक सिंह की शिकायत पर गांव के ही लवप्रीत सिंह तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस को शिकायत देते हुए अमरीक सिंह ने बताया कि गत दोपहर को उसका पौता अरमान पुत्र जगपाल तथा अर्शदीप पुत्र हरजिंद्र गांव बहबलपुर के स्कूल से पढ़कर वैन द्वारा घर के मुख्य गेट पर उतरे और जैसे ही वह गेट के अंदर आए तो गांव के लवप्रीत सिंह ने अपना मुंह
कपड़े से ढ़का हुआ था और वह पौतों के पीछे-पीछे घर के अंदर ही घुस आया। उक्त युवक ने उसके छोटे पौते अर्शदीप को किडनैप करने लगा और गालियां निकालने लगा।
जब उसने तथा उसके बड़े पौते अरमान ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह मारपीट करते हुए उसे नीचे गिरा दिया। इस मारपीट को देखकर परिवार के लोग घर के अंदर से बाहर आए तो उन्हें देखकर वह बड़ी तेजी से ही बाहर गली की तरफ भाग गया और जान से मारने की धमकी भी दे गया।
जब उन्होंने उक्त युवक का पीछा किया तो एक अन्य नाम मालूम लड़का मोटरसाइकिल लेकर खड़ा था, जो कि उक्त व्यक्ति का इंतजार कर रहा था। इसके पश्चात वह दोनों ही बाइक पर फरार हो गए। उपरोक्त घटना गांव में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में भी कैद हो गई है।
उन्होंने पुलिस के समक्ष आरोप लगाया कि उनके गांव का लवप्रीत बिना वजह ही उनसे रंजिश रखे हुए हैं और उसी रंजिश के चलते हुए अज्ञात व्यक्ति के साथ उनके घर में आया था और उसके पौते को किडनैप करने की कोशिश करते हुए उनके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने नामित व अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।














