Verification: eefe237ed2c24d7f

CM नायब सैनी ने पलवल वासियों को दी बड़ी सौगात, मॉर्डन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स होगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का

0 minutes, 7 seconds Read

CM Nayab Saini gave a big gift to the people of Palwal, the modern sports complex will be of international standard

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पलवलवासियों को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देते हुए विधानसभा क्षेत्र के लिए अनेक घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि पलवल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का मॉर्डन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा। साथ ही, इनडोर स्टेडियम को साउंडप्रूफ बनाया जाएगा।

इसके अलावा नायब सिंह सैनी ने सेक्टर- 21 ट्रांसपोर्ट नगर में बुनियादी सुविधाओं जैसे पार्किंग, बरसाती पानी की निकासी, ड्रेनेज सिस्टम, जलापूर्ति इत्यादि के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

श्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि पलवल विधानसभा क्षेत्र में 152 किलोमीटर की 75 सड़कें, जो अभी गारंटी पीरियड में हैं, संबंधित एजेंसियों के माध्यम से इन सड़कों की मरम्मत करवाई जाएगी।

साथ ही, 37.5 किलोमीटर की 8 सड़कों की मरम्मत के लिए 37 करोड़ 57 लाख रुपये तथा 54.5 किलोमीटर लंबाई की 26 सड़कों के नवीनीकरण के लिए 40 करोड़ 18 लाख रुपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 40 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत की 7 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 15 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत की 3 परियोजनाओं का उ‌द्घाटन तथा 24 करोड़ 71 लाख रुपये लागत की 4 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

पलवल के विकास को मिली नॉनस्टॉप नई रफ्तार!

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने आज पलवल के लिए कई अहम घोषणाएं कीं, जो शहर और गांव दोनों के सर्वांगीण विकास का रास्ता खोलेंगी:

  • पलवल में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का मॉडर्न स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
  • सड़कों के नवीनीकरण के लिए ₹77.75 करोड़
  • ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर-21 में सुविधाओं के विकास हेतु ₹50 करोड़
  • 5 गांवों में वीआर ब्रिज के लिए ₹13 करोड़
  • पलवल शहर के बाहर नई अनाज मंडी की घोषणा
  • सामुदायिक भवनों के लिए ₹5 करोड़
  • ग्रामीण विकास के लिए अलग से ₹5 करोड़
  • शहर में भूमि मिलने पर 2 नए स्कूलों का निर्माण
  • इंडोर स्टेडियम को साउंड प्रूफ करने हेतु ₹55 लाख
  • जनौली डिस्ट्रीब्यूटरी के नवीनीकरण के लिए ₹50 लाख
  • मुस्तफाबाद (66KV) और पलवल (220KV) में नए सब-स्टेशन की घोषणा
  • वार्ड 1 से 10 तक की अधिकृत कॉलोनियों की कच्ची गलियों को पक्का किया जाएगा

पलवल अब विकास की नई उड़ान भरने को तैयार है!

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer