---Advertisement---

जींद के भिड़ताना गांव में मर्डर, दो परिवारों के झगड़े में बदमाशों की एंट्री, दो गंभीर | Jind Murder News

Follow Us
---Advertisement---

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Jind के भिड़ताना गांव में पुरानी रंजिश में मर्डर, रात को नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर किया हमला

Jind News : जींद जिले के भिड़ताना गांव में सोमवार की रात को नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर सो रहे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पिता पुत्र सहित एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि एक युवक ने घर से भाग कर अपनी जान बचा ली। गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया जहां पर डॉक्टर ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया जबकि पिता पुत्र का उपचार के लिए उन्हें भर्ती कर लिया। भिड़ताना गांव में मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।

 

Jind Bhidtana village Randhir murder News

अस्पताल में उपचाराधीन शिव कुमार ने बताया कि उसके परिवार का गांव के ही राजेश व नरेश के परिवार के साथ काफी सालों से भी विवाद चल रहा है। जिसकी वजह से राजेश व नरेश का परिवार उसके परिवार से रंजिश रखे हुए हैं। सोमवार को नरेश के भाई का उसके ताऊ रणधीर से झगड़ा हो गया था और नरेश का भाई उसके ताऊ को देख लेने की धमकी देकर वहां से चला गया। ( Bhidtana village News )

 

गाड़ी में सवार होकर आए बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे

शिव कुमार ने बताया कि उन्होंने इस बात को इतनी गंभीरता से नहीं लिया और वह रात को खाना खाकर सो गए। सोमवार की रात करीब 11 बजे गाड़ी में सवार होकर करीब एक दर्जन लोग उनके घर के पास आए। जिन्होंने अपने मुंह को कपड़ा बांधकर छुपा रखा था। गाड़ी में सवार होकर आए अज्ञात बदमाश दीवार फांदकर उनके घर में घुस गए और घर में सो रहे उसके और उसके पिता रणबीर सहित उसके ताऊ रणधीर पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जबकि उसके ताऊ का लड़का अनिल हमला होते ही हमलावरों को चकमा देकर वहां से भाग निकला। अनिल ने आसपास के लोगों को इकट्ठा किया तो लोगों को आता देख सभी हमलावर गाड़ी में सवार होकर मौके से भाग गए। ( Haryana village of Bhidtana murder News )

 

नकाबपोश बदमाशों के हमले में एक की मौत, पिता पुत्र गंभीर

हमलावरों द्वारा किए गए हमले में चोट लगने से वो, उसके पिता रणबीर और ताऊ रणधीर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन तीनों को उपचार के लिए जिद के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसके ताऊ रणधीर को मृत घोषित कर दिया। ‌ जबकि उसे और उसके पिता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया है। ( Jind murder news update)

 

बाहर से बदमाश बुलाकर करवाया हमला

शिवकुमार ने आरोप लगाया कि काफी समय से उनके बीच चली आ रही है रंजिश ठंडी पड़ी हुई थी लेकिन सोमवार कोमामूली से कहासुनी होने पर नरेश और राजेश पक्ष के लोगों ने बाहर से बदमाश बुलाकर उसके परिवार की हत्या करवानी चाही। जिसमें उसके ताऊ की मौत हो गई जबकि उसे और उसके पिता को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने शिव कुमार के शिकायत पर मामला दर्ज करके मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। इस झगड़े के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया है। ( Abtak Haryana News in Hindi )

 

हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने किया तीन टीमों का गठन

जींद सदर थाना पुलिस ने दो नामजद सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शिव कुमार के परिवार पर हमला कर उसके हत्या करने के दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है जो उन्हें पकड़ने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि शिव कुमार के परिवार पर हमले के बाद नरेश और राजेश के परिवार के लोग गांव से भाग गए और पुलिस उनका सुराग लगाने में लगे हुए हैं। क्योंकि नरेश और राजेश परिवार के लोग ही बता सकते हैं कि शिव कुमार के परिवार पर उनके साथ हमला करने में कौन-कौन शामिल थे।

 

परिवार की महिलाओं और बच्चों को पड़ोसियों के घर सोने भेजा

शिव कुमार ने बताया कि जब दिन में झगड़ा हुआ और नरेश के भाई ने धमकी दी तो उसके परिवार को हमले की भनक पहले ही लग गई थी लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम था कि बाहर से बदमाशों को बुलाकर हमला किया जाएगा। रात के हमले को देखते हुए उन्होंने अपने परिवार की महिलाओं और बच्चों को खाना खाने के बाद चुपके से दूसरों के घर पर सोने के लिए भेज दिया था। अगर उनके साथ महिलाएं और बच्चे होते तो बदमाश उसके परिवार को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026

Jind News: फूफा ने बनाया प्रॉपर्टी में सांझेदार, साले के लड़के ने किया प्रॉपर्टी हड़पने का प्रयास

July 22, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

नारनौंद में चोरों ने मकान में लगाई सेंध, नगदी व जेवरात चोरी, PM मोदी की रैली में गई थी महिला

July 18, 2026
उद्घाटन के एक दिन बाद थमा हाइड्रोजन ट्रेन का पहिया, जींद में पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

उद्घाटन के एक दिन बाद थमा हाइड्रोजन ट्रेन का पहिया, जींद में पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

July 18, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer